Achar Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye: बारिश के दिनों में अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि अचार काला पड़ रहा है, खराब हो रहा है या फफूंद (फंगस) लग रही है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने अचार को बारिश के मौसम में भी एकदम फ्रेश बनाए रख सकते हैं.
अचार को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके- (Tips To Prevent Pickle In Monsoon)
1. कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन-
अचार को हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार में ही रखें. प्लास्टिक के डिब्बों में नमी जल्दी आ जाती है, जिससे फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, बर्नियों का ढक्कन एकदम टाइट होना चाहिए ताकि बाहर की सीलन अंदर न जा सके.
2. तेल कम न होने दें-
अचार को खराब होने से बचाने का काम करता है तेल. तेल अचार के ऊपर एक ऐसी सुरक्षा परत बना देता है जिससे हवा और नमी अंदर नहीं पहुंच पाती. ध्यान रखें कि जार में अचार हमेशा तेल के नीचे डूबा रहे. अगर तेल कम लग रहा हो, तो थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और अचार में डाल दें.

बारिश में अचार को खराब होने से कैसे बचाएं. Photo Credit: Photo: Pexels
3. चम्मच हमेशा सूखी और साफ-
अचार निकालते वक्त हम अक्सर एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. गीले हाथ या गीली चम्मच से अचार कभी न निकालें. हमेशा साफ और पूरी तरह सूखी लकड़ी या स्टील की चम्मच का ही इस्तेमाल करें.
4. नमक और विनेगर-
नमक सिर्फ स्वाद के लिए नहीं होता, बल्कि यह अचार को सड़ने से भी बचाता है. अगर आपको लगे कि अचार में नमी आ रही है, तो थोड़ा सा नमक बढ़ा दें. इसके अलावा, अचार बनाते समय या बाद में थोड़ा सा सफेद सिरका मिला दें.
5. धूप न मिले तो पंखे की हवा-
बारिश में धूप निकलना मुश्किल होता है. लेकिन जब भी थोड़ी सी धूप निकले, अचार के जार का ढक्कन खोलकर उस पर सूती कपड़ा बांधें और धूप में रख दें. अगर धूप न हो, तो इसे कुछ देर के लिए पंखे की तेज हवा के नीचे भी रख सकते हैं ताकि नमी उड़ जाए.
इस विधि से रखें अचार लंबे समय तक रहेगा फ्रेश और स्वादिष्ट. अचार की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं