Aam Ki Launji Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही खट्टे आम आपको हर जगह नजर आने लगते हैं. इस आम से बनने वाली चटनी, अचार और पना तो लोग खूब खाते हैं लेकिन कई घरों में आज भी पारम्परिक तरीके से बनाई गई लौंजी तैयार की जाती है. खट्टी-मीठी और हलके मसालों वाली ये डिश खाने की थाली का स्वाद तुरंत बढ़ा देती है. रोटी, पराठे और चावल के साथ इसका स्वाद बेहद शानदार लगता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और कम सामग्री में ये आसानी से बन जाती है.
आम की लौंजी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Aam Ki Launji)
- 2 बड़े कच्चे आम
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
- 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 कप गुड़
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- थोड़ा सा पानी

आम की लौंजी कैसे बनाएं- (How To Make Aam Ki Launji)
- सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और लंबी पतली स्लाइस में काट लें. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, सौंफ और कलौंजी डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद कटे हुए आम डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डाल दें. थोड़ा सा पानी डालकर कढ़ाई को ढक दें ताकि आम नरम हो जाए.
- जब आम हल्के नरम हो जाएं, तब इसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकने दें. गुड़ पिघलने के बाद लौंजी थोड़ी गाढ़ी होने लगेगी. आखिर में काला नमक डालकर गैस बंद कर दें.
- अगर आप ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद करते हैं तो थोड़ा कम गुड़ डाल सकते हैं. वहीं बच्चों के लिए इसे थोड़ा ज्यादा मीठा भी बनाया जा सकता है. कलौंजी डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों और बेहतर हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Daily Sugar Limit: कहीं जरूरत से ज्यादा मीठा तो नहीं खा रहे आप? जानिए एक दिन में कितनी शक्कर है सही
कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?
आम की लौंजी को ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखा जा सकता है. यह 5 से 7 दिनों तक आसानी से चल जाती है. गर्मियों में झटपट बनने वाली यह रेसिपी खाने का स्वाद पूरी तरह बदल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं