विज्ञापन

Lipstick Hack: लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह छोटा सा काम, घंटों तक नहीं हटेगा आपका पसंदीदा शेड

Lipstick Hack: लिपस्टिक हमारे मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा मानी जाती है. लेकिन कई बार गर्मी, पसीने और बार-बार पानी पीने की वजह से लिपस्टिक जल्दी फैलने लग जाती है. ऐसे में लिपस्टिक को फैलने से बचाने के लिए ये छोटा सा हैक आपके काम आ सकता है.

Lipstick Hack: लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह छोटा सा काम, घंटों तक नहीं हटेगा आपका पसंदीदा शेड
Lipstick Applying Tips
AI

Lipstick Hack: लिपस्टिक हमारे मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा मानी जाती है. लेकिन कई बार यही लिपस्टिक चाय पीते ही कप पर लग जाती है या खाना खाने के बाद होंठों से गायब होने लगती है. खासकर गर्मी, पसीने और बार-बार पानी पीने की वजह से लिपस्टिक जल्दी फैल सकती है. अगर आप भी चाहती हैं कि आपका फेवरेट शेड लंबे समय तक होंठों पर टिका रहे, तो इसके लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. घर में रखा एक छोटा सा सामान आपकी मदद कर सकता है.

लिपस्टिक से पहले लगाएं हल्का पाउडर

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर बहुत हल्का सा बेबी पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाया जा सकता है. यह होंठों की एक्स्ट्रा नमी को कम करता है और लिपस्टिक को बेहतर ग्रिप देता है. इससे लिपस्टिक जल्दी फैलती नहीं है और कलर भी देर तक सेट रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले होंठों को साफ कर लें. अगर होंठ रूखे हैं तो हल्का लिप बाम लगाकर कुछ मिनट बाद टिश्यू से एक्स्ट्रा बाम हटा दें. अब ब्रश या उंगली की मदद से बहुत कम मात्रा में पाउडर होंठों पर लगाएं. इसके बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं. चाहें तो पहली लेयर लगाने के बाद टिश्यू से हल्का ब्लॉट करें और फिर दूसरी लेयर लगा लें.

यह भी पढ़ें- फराह खान के व्लॉग वाला Healthy Mushroom Soup हुआ वायरल, जानिए घर पर कैसे बनाएं ये क्रीमी रेसिपी?

क्यों काम आता है यह हैक?

पाउडर लिपस्टिक को सेट करने में मदद करता है. यह होंठों पर एक हल्की बेस लेयर बना देता है, जिससे लिपस्टिक स्मज होने की संभावना कम हो जाती है. खासकर क्रीमी और ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने वालों के लिए यह ट्रिक काम की हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

पाउडर बहुत ज्यादा न लगाएं, वरना होंठ ड्राई दिख सकते हैं. अगर होंठ पहले से फटे हुए हैं तो पहले उन्हें स्क्रब और मॉइस्चराइज करें. किसी भी चीज से एलर्जी हो तो उसे होंठों पर लगाने से बचें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lipstick Ko Hotho Lips Par Der Tak Tikane Ke Liye Aajmayein Ye Asan Trick, Lipstick Applying Tips, Lipstick Hacks In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com