Pickle Preservation Tips In Monsoon Hindi: अचार किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. भारतीय थाली अचार के बिना अधूरी है. हममें से ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में अचार खाना पसंद करते हैं. शायद यही कारण है कि भारत में तरह-तरह के अचार बनाएं जाते हैं. जैसे आम का अचार, नींबू का अचार, कटहल और मिर्ची का अचार. लेकिन बारिश के मौसम में अचार खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इन टिप्स को अपना कर अचार को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.
अचार को खराब होने से कैसे बचाने- (Achar Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye)
1. अचार को धूप दिखाएं-
बारिश में अचार को खराब होने से बचाने के लिए आप इसे टाइम-टाइम पर धूप दिखाएं. इसे बनाते समय धूप में अच्छे से सूखा लें. ताकि अचार की सारी नमी निकल जाए. इससे अचार लंबे समय तक खराब होने से बचा रहता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. सूखे चम्मच का उपयोग-
बारिश में अचार निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का उपयोग करें. गीले चम्मच से अचार में नमी जा सकती है, जिससे वह खराब हो सकता है.
ये भी पढें- सुबह पेट नहीं होता साफ, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजें, पेट में जमा सारा मल निकल जाएगा बाहर

3. एयरटाइट कंटेनर-
अचार को हमेशा कांच के एयरटाइट कंटेनर में रखें. इससे हवा और नमी अचार में प्रवेश नहीं कर पाएगी. जिससे अचार को बारिश में खराब होने से बचा सकते हैं.
4. फ्रिज में रखें-
बारिश में अचार को खराब होने से बचाने के लिए आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं. यह विशेष रूप से उन अचारों के लिए उपयोगी है जो आपने अभी-अभी बनाए हैं.
Covid Vaccine Causing Heart Attacks? What Expert Says| क्या कोरोना वैक्सीन से हो रहे हैं हार्ट अटैक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं