आटा रोल बनाने का तरीका
NDTV
क्या आप भी सुबह-सुबह नाश्ते में क्या बनाएं, ये टेंशन से परेशान हैं कि ऐसा क्या बनाएं जो बच्चों को और बड़ों सभी को पसंद आए, तो हाल ही में (NishaMadhulika) द्वारा यूट्यूब चैनल पर शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इसमें गेहूं के आटे और ताजी सब्जियों से बने वेज रोल की रेसिपी बताई गई है. ये रोल तेल में तले नहीं जाते, बल्कि पहले स्टीम किए जाते हैं, जिससे इनमें पोषक तत्व भी बने रहते हैं और स्वाद भी शानदार रहे, तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि.
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं गेहूं आटे से वेज रोल-(How To Make Aata Veg Roll Recipe)
सामग्री-
- गेहूं का आटा- 2 कप (250g)
- नमक- 1 चम्मच
- अजवाइन - ¼ चम्मच
- बेकिंग सोडा - ⅛ चम्मच
- घी - 4 बड़े चम्मच
- शिमला मिर्च - ½ कप (कटी हुई)
- गाजर - ¼ कप (कद्दूकस की हुई)
- फूलगोभी - ½ कप (कद्दूकस की हुई)
- मटर के दाने - ¼ कप
- अदरक मिर्च पेस्ट - 1 चम्मच
- लाल मिर्च - ½ चम्मच
- जीरा पाउडर - ½ चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ चम्मच
- हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
विधि-
- इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले दो कप गेहूं के आटे में आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्की कुचली हुई अजवाइन, एक चुटकी बेकिंग सोडा और दो बड़े चम्मच घी मिलाएं.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे जैसा मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को 2-3 मिनट अच्छी तरह मसलकर चिकना करें और फिर ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
- अब बारी आती है स्वादिष्ट स्टफिंग की. इसके लिए आधा कप बारीक कटी शिमला मिर्च, चौथाई कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी और चौथाई कप दरदरे कुटे हुए मटर लें.
- इसमें एक छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक और दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.
- ध्यान रखें कि नमक तभी मिलाएं जब स्टफिंग का उपयोग करना हो, वरना सब्जियों से पानी निकलने लगेगा.
- तैयार आटे को दो हिस्सों में बांट लें और एक लोई को चौकोर आकार में हल्का मोटा बेल लें. इसके ऊपर तैयार स्टफिंग फैलाएं और रोल की तरह कसकर लपेट लें.
- अब इसे लगभग दो-दो इंच के टुकड़ों में काट लें. हर टुकड़े के खुले हिस्सों को बंद करके हल्का दबाते हुए टिक्की जैसा आकार दें.
- इन तैयार रोल्स को घी लगी छलनी या स्टीमर ट्रे में रखें और पहले से उबलते पानी के ऊपर रखकर करीब 15 मिनट तक मीडियम-हाई आंच पर स्टीम करें.
- स्टीम होने के बाद इन्हें सीधे भी खाया जा सकता है. यदि आप हल्की क्रिस्पनेस पसंद करते हैं, तो थोड़ा घी गर्म करके पैन में दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक सेंक लें.
- तैयार वेज रोल बाहर से हल्के क्रिस्प और अंदर से नरम होते हैं. इनमें भरपूर सब्जियां और गेहूं का आटा होने के कारण यह एक हेल्दी, पेट भरने वाला और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए परफेक्ट नाश्ता है.
- हरी धनिया चटनी के साथ सर्व करें और मजे लें.
ये भी पढ़ें- पोषक तत्वों का खजाना हैं मोरिंगा ड्राई फ्रूट लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी, नोट करें आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Veg Roll, Veg Roll Recipe, Atta Recipe, Rolls Recipes, Healthy Snacks