विज्ञापन

लंच बॉक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन, बच्चों के लिए आटे से बनाएं ये हेल्दी रेसिपी, देखें वीडियो

बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी आटे के चिली चीज़ कॉर्न रोल्स. बिना मैदे के तैयार होने वाली यह आसान स्नैक रेसिपी बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट है.

लंच बॉक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन, बच्चों के लिए आटे से बनाएं ये हेल्दी रेसिपी, देखें वीडियो
आटा चिली चीज़ रोल रेसिपी
NDTV

अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ अच्छा और हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं, तो आटे के चिली चीज़ कॉर्न रोल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. इसकी रेसिपी की खास बात यह है कि यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है, क्योंकि ये रोल्स मैदे से नहीं बल्कि गेहूं के आटे से तैयार किए जाते हैं. हाल ही में इस रेसिपी को डिजिटल क्रिएटर शानू ने अपने यूट्यूब चैनल @bharatzkitchen पर शेयर की.

देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

आटे की शीट के लिए:

  • गेहूं का आटा (1 कप)
  • गुनगुना पानी (½ कप)
  • तेल (1 बड़ा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)

स्टफिंग के लिए:

  • भुट्टा (1 उबला हुआ या 1 कप कॉर्न)
  • प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च (½ बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च (5-6 बारीक कटी हुई)
  • पोहा (¼ कप)
  • चीज क्यूब (5)
  • काली मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • ओरिगेनो (1 छोटा चम्मच)
  • चिल्ली फ्लेक्स (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (½ छोटा चम्मच)

रोल सील करने के लिए

  • आटा (1-2 बड़े चम्मच)
  • पानी (थोड़ा उबलता हुआ)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक और तेल डालकर मिलाएं.
  2. अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए मध्यम सख्त आटा गूंद लें.
  3. लगभग 1-2 मिनट तक आटे को अच्छी तरह गूंदें ताकि वह स्मूद और मुलायम हो जाए.
  4. ऊपर से थोड़ा तेल लगाकर 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. अब भुट्टे को उबालकर उसके दाने निकाल लें, एक बड़े बाउल में कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें.
  6. इसमें काली मिर्च, ओरिगेनो और चिल्ली फ्लेक्स मिलाएं.
  7. इसमें भीगा हुआ पोहा मिलाकर कद्दूकस किया हुआ चीज और नमक डालकर सारी सामग्री अच्छी तरह मिला लें.
  8. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बहुत पतली रोटियां बेल लें.
  9. एक रोटी पर हल्का तेल लगाकर बेल लें और हल्का सेक लें.
  10. रोल्स को सील करने के लिए कटोरी में आटा और उबलता पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. 
  11. अब शीट पर तैयार स्टफिंग रखें और उसे कसकर रोल करें.
  12. किनारों पर आटे का पेस्ट लगाकर अच्छी तरह सील कर दें.
  13. रोल्स को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इससे चीज का तापमान कम होगा और पकाते समय वह बाहर नहीं निकलेगा.
  14. अब रोल्स को हल्का तेल लगाकर 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट एयर फ्राई करें या कम तेल में शैलो फ्राई करें और सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: अरहर तड़का दाल की जबरदस्त रेसिपी Video, भूल जाएंगे पुराना तरीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharatzkitchen Hindi, Healthy Veg Roll, Healthy Veg Diet, Kids Recipe, Healthy Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com