विज्ञापन

इस दिवाली मेहमानों को करें इंप्रेस, घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर काजू पिस्ता रोल

दिवाली पर अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाकर अपने मेहमानों को खिलाना चाहते हैं, तो इस बार काजू पिस्ता रोल बनाकर खिलाएं. यहां जानते हैं रेसिपी-

इस दिवाली मेहमानों को करें इंप्रेस, घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर काजू पिस्ता रोल
Kaju Pista Roll Recipe : काजू पिस्ता रोल रेसिपी

दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है. अगर इस बार आप बाजार की पारंपरिक मिठाइयों की जगह कुछ खास और घर पर तैयार करना चाहते हैं, तो काजू पिस्ता रोल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये मिठाई न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि इसका रिच स्वाद भी हर किसी का दिल जीत लेता है. इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा समय या अलग तरह की सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को यूट्यूब चैनल Cooking With Chef Ashok पर शेयर किया गया है, जहां इसे हलवाई स्टाइल में बनाने का तरीका बताया गया है.

वीडियो में देखें रेसिपी...

काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए क्या करें?

आवश्यक सामग्री

  • काजू - 300 ग्राम 
  • चीनी - 300 ग्राम 
  • मिल्क पाउडर - 100 ग्राम 
  • पिस्ता - 50 ग्राम 
  • घी - 1 बड़ा चम्मच 
  • थोड़ा सा इलायची पाउडर
  • हरा फूड कलर
  • चांदी का वर्क
  • पानी 

विधि

सबसे पहले काजू को 1 से 2 मिनट तक हल्का ड्राई रोस्ट कर लें. इसी तरह पिस्ता को भी हल्का भून लें. इसके बाद काजू का बारीक पाउडर तैयार करें और उसमें मिल्क पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. पिस्ता को पीसकर उसका पेस्ट बना लें.

कढ़ाई में चीनी और उसकी आधी मात्रा में पानी डालकर गैस पर रखें. चीनी घुलने के बाद 2 बड़े चम्मच दूध डालें और ऊपर आने वाले झाग को निकाल दें. अब चाशनी को तब तक पकाएं जब तक उसमें एक तार की कंसिस्टेंसी न आ जाए.

गैस बंद कर दें और तैयार चाशनी में काजू का पाउडर मिलाएं. फिर घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक मैश करते रहें ताकि वह मुलायम और बाइंड हो जाए.

एक पैन में पिस्ता का पेस्ट डालकर हल्का गर्म करें. इसमें थोड़ा काजू मिश्रण मिलाएं और चाहें तो हल्का हरा फूड कलर डाल दें. अब इसे अच्छी तरह मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.

काजू मिश्रण को बेलकर पतली शीट तैयार करें. पिस्ता की स्टफिंग को लंबा रोल बनाकर काजू शीट के किनारे रखें और सावधानी से रोल कर लें. ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और मनचाहे आकार में काट लें.

स्वाद बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये टिप्स

  • काजू अच्छी क्वालिटी के ही इस्तेमाल करें.
  • चाशनी एक तार की बनना सबसे जरूरी है, तभी रोल परफेक्ट बनेंगे.
  • काजू को ज्यादा देर पीसने से वह तेल छोड़ सकता है.
  • घी मिलाने से रोल लंबे समय तक सॉफ्ट और चमकदार बने रहते हैं.

कितने दिन तक कर सकते हैं स्टोर?

काजू पिस्ता रोल को एयरटाइट कंटेनर में रखकर 15 से 20 दिन तक बिना फ्रिज के भी स्टोर किया जा सकता है. ऐसे में यह दिवाली गिफ्टिंग और मेहमाननवाजी दोनों के लिए शानदार विकल्प बन जाता है.

ये भी पढ़ें - मटर-शाही पनीर नहीं, इस दिवाली पूड़ियों के साथ बनाएं रणवीर बरार की खास अफगानी पनीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaju Pista Peda Recipe, Kaju Pista Protein Powder, Kaju Pista Roll, Kaju Pista Roll Recipe In Hindi, Kaju Pista Sweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com