विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2025

इन 6 लोगों को जरूर करना चाहिए किचन में मौजूद इस मसाले का सेवन

Bay Leaves Water: अगर आपको भी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट तेज पत्ते के पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन 6 लोगों को जरूर करना चाहिए किचन में मौजूद इस मसाले का सेवन
Bay Leaves Water: तेज पत्ता पानी पीने के फायदे.

Bay Leaves Water Benefits: तेज पत्ता किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है. आपको बता दें कि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य खनिज जैसे कॉपर, आयरन और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे और किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

कैसे बनाएं तेज पत्ते का पानी- (How To Make Tej Patta Chai)

सामग्री-

  • तेज पत्ते
  • पानी
  • अदरक (वैकल्पिक)
  • शहद (वैकल्पिक)
  • नींबू का रस (वैकल्पिक)

विधि-
एक पैन में पानी लें और इसे उबाल लें. इसमें तेज पत्ते डालें और 5-7 मिनट तक उबालें. यदि उपयोग कर रहे हैं, तो इसमें अदरक मिलाएं और 1-2 मिनट तक उबालें. चाय को एक कप में छान लें. यदि उपयोग कर रहे हैं, तो इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं. तेज पत्ता की चाय तैयार है और इसे गरम सर्व करें. 

तेज पत्ता पानी के फायदे- (Tej Patta Ka Pani Pine Ke Fayde)

1. डायबिटीज-

डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है तेज पत्ते के पानी का सेवन.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं रोज काजू खाने से क्या होता है? 

Latest and Breaking News on NDTV

2. मोटापा-

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट तेज पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं.

3. दर्द-

तेज पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने में मददगार हैं.

4. इम्यूनिटी-

शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप तेज पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं.

5. नींद-

अगर आपको नींद ना आने की समस्या रहती है तो आप तेज पत्ते के पानी का सेवन कर नींद में सुधार कर सकते हैं.

6. पाचन-

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए तेज पत्ते के पानी का सेवन बेहद गुणकारी माना जाता है.

अस्थमा का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 6 Peoples Consume Bay Leaves Water, Tej Patta Pani Pine Ke Fayde, Bay Leaves Water Benefits, Who Should Drink Bay Leaves Water, Tej Patta Ubal Kar Peene Ke Fayde, Boiled Bay Leaf Water Benefits, Bay Leaf Health Benefits, Bay Leaf Boiled Water Benefits, How To Drink Boiled Bay Leaves Water, How To Consume Bay Leaves For Health Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com