- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन में नितिन गडकरी से मुलाकात की
- इस मुलाकात के दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी थीं साथ
- राहुल राजस्थान बस बॉडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलने पहुंचे थे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात ही है. ये मुलाकात संसद परिसर में हुई है. बताया जा रहा है ये मुलाकात राजस्थान बस बॉडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई है. दोनों नेता कुछ मांगों को लेकर गडकरी से मिले हैं.
नितिन गडकरी से मिले राहुल और प्रियंका, जानिए क्यों हुई मुलाकात और क्या हुई बात
— NDTV India (@ndtvindia) March 18, 2026
पूरी खबर: https://t.co/lx7Nl8hOpz #NitinGadkari | #RahulGandhi pic.twitter.com/Gd7AzBxcFX
वीडियो में गडकरी राजस्थान की कुछ चीज राहुल और प्रियंका को बता रहे थे. गडकरी ने राजस्थान में बस बॉडी बनाने वालों की चीजों को राहुल को बता रहे थे. वो राहुल को बता रहे थे कि बॉडी बनाने वाले ऐसी बॉडी बना देते हैं कि अगर आग लग जाए तो कोई निकल नहीं पाए. ऊपर के हिस्से में भी एसी लगा देते हैं, अगर आग लग जाए तो वहां से भी कोई नहीं निकल पाए.

भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी थीं मौजूद
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये कोई नियमों का पालन नहीं करते हैं. गडकरी ने कहा कि लोगों के मरने के कारण मैं इनके काम को लेकर मैं तैयार नहीं हूं. गौरतलब है कि स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर बसों की बॉडी बनाने के संबंध में कुछ नियम तय किए हैं , उसी संबंध में ये मुलाकात हुई है.
यह पढ़ें, सर अप्वाइंटमेंट नहीं मिल रहा है, नितिन गडकरी बोले-कभी आ जाइए, प्रियंका गांधी ने जोड़ लिए हाथ
गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में भी लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रियंका गांधी ने गडकरी से मिलने की मांग की थी. इसके तुरंत बाद ही गडकरी ने प्रियंका से कहा कि वो कभी भी उनके ऑफिस मिलने में आ सकती हैं. इसके बाद प्रियंका गांधी ने गडकरी से मिलकर अपनी बात रखी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं