Refined oil Side Effects: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान में बहुत बदलाव आ गया है. बता दें कि पहले के समय में लोग खाना बनाने के लिए देसी घी और सरसों का तेल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब कई घरों में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका प्राइज देसी घी और सरसों के तेल की तुलना में काफी कम होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है. रिफाइंड ऑयल में ट्रांस-फैटी एसिड, रसायन और कैंसरकारक तत्व होते हैं. इससे हृदयरोग, मोटापा, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
रिफाइंड ऑयल खाने के नुकसान

दिल के लिए हानिकारक
रिफाइंड ऑयल को बनाने के लिए उसे हाई टेंपरेचर पर तैयार किया जाता है, जिस वजह से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. वहीं रिफाइनिंग प्रोसेस में विटामिन E, प्रोटीन और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स भी नष्ट हो जाते हैं. इससे ऑयल में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है. यह LDL कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और इन्सुलिन लेवल को बढ़ाकर दिल की बीमारियों का खतरा पैदा कर सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रोटीन की कमी
रिफाइनिंग प्रोसेस में इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इस प्रोसेस से तेल की गंध और स्वाद में सुधार होता है लेकिन प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है. इसमें प्रोटीन भी न के बराबर होता है जिस वजह से इसका नियमित सेवन शरीर में प्रोटीन के कम होने की वजह बन सकता है.
स्किन के लिए नुकसान
रिफाइंड ऑयल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स नहीं पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. वहीं इसमें पाए जाने वाला ट्रांस फैटी एसिड स्किन की नमी को कम कर सकता है जो स्किन ड्राइनेस और झुर्रियां आने का कारण बनती हैं.
अनहेल्दी फैट
रिफाइंड ऑयल में अनहेल्दी फैट पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं