रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीना सुनने में बेहद आसान और सेहतमंद आदत लगती है, लेकिन अगर इसे लगातार 30 दिनों तक बिना नागा किया जाए, तो हमारे शरीर के भीतर कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. संतरे में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल फ्रूट शुगर का खजाना होता है. यह सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसके कई चमत्कारी फायदे हैं.
आइए जानते हैं कि अगर आप पूरे एक महीने तक हर दिन संतरे का जूस अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा.
त्वचा में गजब का निखार और चमक:
जब आप लगातार एक महीने तक विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस पीते हैं, तो आपकी स्किन अंदर से डिटॉक्स होने लगती है. विटामिन सी हमारे शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट और यंग नजर आती है. धीरे-धीरे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो दिखाई देने लगता है.
मजबूत इम्यूनिटी और मौसमी बीमारियों से बचाव:
मौसम बदलते ही अक्सर लोगों को सर्दी, जुकाम या थकान की शिकायत होने लगती है. संतरे का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना मजबूत कर देता है कि शरीर बीमारियों से आसानी से लड़ सके. महीनेभर इस जूस को पीने से आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं.
पाचन तंत्र में सुधार:
संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. यह आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है. जिन लोगों को सुबह पेट साफ न होने या कब्ज की हल्की-फुल्की समस्या रहती है, उनका पाचन तंत्र इस रूटीन से काफी हद तक दुरुस्त हो जाता है.
शरीर में ऊर्जा की कमी दूर होना
थकान और सुस्ती महसूस करने वालों के लिए यह जूस किसी एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं है. इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और विटामिंस तुरंत एनर्जी देते हैं. दिनभर काम के दौरान जो आलस या भारीपन महसूस होता था, वह धीरे-धीरे गायब होने लगता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं.
संतरे का जूस कैसे बनाएं?
मिक्सी से बनाने का तरीका:
- संतरे छीलकर उनकी फांकें अलग करें और बीज निकाल लें.
- इन्हें मिक्सी जार में डालकर हल्का सा चलाएं.
- अब छन्नी से छानकर पल्प अलग कर लें.
- लीजिए, आपका फ्रेश जूस तैयार है.
हाथ वाले जूसर से:
- संतरों को बीच में से दो हिस्सों में काट लें.
- हाथ वाले जूसर पर रखकर दबाएं.
- सारा रस नीचे बर्तन में आ जाएगा और बीज ऊपर ही रह जाएंगे.
छोटा सा टिप: जूस को खट्टा-मीठा बनाने के लिए चुटकीभर काला नमक जरूर मिलाएं. जूस हमेशा ताजा ही पिएं, ज्यादा देर रखने से यह कड़वा हो जाता है.
इसे भी पढ़ें: नवंबर महीने में क्या खाएं कि पूरी सर्दी ठंड न लगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं