विज्ञापन

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने कर दिया टॉप 5 प्रोटीन फूड्स का खुलासा, डेली डाइट में शामिल कर बढ़ेगी शरीर की ताकत

High Protein Foods: अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने टॉप 5 प्रोटीन सोर्सेज बताए हैं. आइए जानते हैं. 

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने कर दिया टॉप 5 प्रोटीन फूड्स का खुलासा, डेली डाइट में शामिल कर बढ़ेगी शरीर की ताकत
Gut Doctor RATES 5 Popular Protein Sources

High Protein Foods: मांसपेशियों से लेकर हड्डियों, त्वचा, बालों और रक्त के निर्माण में प्रोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में शरीर को सही रखने के लिए बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किन चीजों में पाया जाता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने टॉप 5 प्रोटीन सोर्सेज बताए हैं. आइए जानते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर सेठी के अनुसार टॉप 5 प्रोटीन स्रोत क्या हैं?

अंडा (10/10): डॉक्टर सेठी के अनुसार अंडे सबसे बेहतरीन सोर्स है प्रोटीन का. एक अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन बी विटामिन बी12, बी2, और बी5 और फॉस्फोरस, सेलेनियम, आयरन, और जिंक भी पाए जाते हैं. ये हड्डियों से लेकर मांसपेशियों, स्किन और बालों के लिए अच्छे रहते हैं.

चिकन (10/10): चिकन भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. 100 ग्राम चिकन में लगभग 24 से 32 ग्राम प्रोटीन होता है, डॉक्टर के अनुसार चिकन ब्रेस्ट सबसे अधिक प्रोटीन देता है.

सैल्मन मछली (9/10): सैल्मन एक कम्प्लीट प्रोटीन है साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी अच्छी मात्र में पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने और दिमाग की सेहत में मदद करते हैं.

ग्रीक योगर्ट (9/10): ग्रीक योगर्ट खाने से पेट भी सही रहता है और शरीर को प्रोटीन भी मिल जाता है.

टोफू (8/10): टोफू एक कम्प्लीट प्लांट प्रोटीन है. इसका सेवन दिल की सेहत और हार्मोन बैलेंस के लिए भी अच्छा माना जाता है.

चना और दाल/बीन्स (7/10): चना और बीन्स प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. नियमित रूप से इसका सेवन ये वजन को कंट्रोल करने, पाचन और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें: बैग में मशरूम कैसे उगाएं, बस फॉलो करें ये 5 स्टेप्स, न होगा ज्यादा खर्चा, न लगेगी ज्यादा जगह!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein HealthyEating Musclehealth Drsethi, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com