विज्ञापन

नौतपा 2026 कब है? इन नौ दिन की गर्मी से बचने के लिए क्या करना चाहिए, यहां जानें...

Nautapa 2026: आइए बिना देरी किए जानते हैं नौतपा के समय अपने आप को भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए.

नौतपा 2026 कब है? इन नौ दिन की गर्मी से बचने के लिए क्या करना चाहिए, यहां जानें...
2026 Me Nautapa Kab Hai

Nautapa 2026: 'नौतपा' का अर्थ है नौ दिनों की तपिश. हर साल यह मई के अंत में शुरू होता है. वहीं, इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून को खत्म हो जाएगा. ऐसे में इन 9 दिनों में खुद को भीषण गर्मी और लू से बचाने क्या करना चाहिए, आज हम आपको इस स्टोरी में बताने वाले हैं. आइए बिना देरी किए जानते हैं नौतपा के समय अपने आप को भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए.

नौतपा 2026 कब से शुरु हो रहा है | Nautapa 2026 Kab Hai

इस साल यानी 2026 में नौतपा 225 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा. तो चलिए इन 9 दिनों में भीषण गर्मी और लू से अपने आप को कैसे कैसे बचाया जाए और हाइड्रेटेड रखा जाए जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

नौतपा से बचने के क्या उपाय हैं | Nautapa Se Khud Ko Kaise Bachaye

बाहर न निकलें: हीटवेव या लू के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रखें. इन दोनों के लिए ही ज्यादा तापमान में बाहर निकलना ठीक नहीं. इन लोगों को धूप में निकलने से पहले उचित सावधानी बरतनी चाहिए.

हाइड्रेशन है जरूरी: हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. इसलिए खूब पानी पिएं, बहुत सारे तरल पदार्थों जैसे नींबू पानी, आम पन्ना और नारियल पानी को अपने आहार में शामिल करें. कोई चीज पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार न करें. अपने लिए हर 30 मिनट में एक अलार्म सेट करें और हर 30 मिनट में कुछ न कुछ पिएं.

Latest and Breaking News on NDTV

हल्के कपड़े पहनें: हल्के सूती कपड़े पहनें. हल्के, हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े चुनने से शरीर पर चकत्ते पड़ने की संभावना कम हो जाती है.

घर को ठंडा रखें : गर्मी के समय खिड़कियों पर परदे या ब्लाइंड्स बंद रखें ताकि तेज धूप अंदर न आए. रात में खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा आने दें. पंखा या कूलर भी घर का तापमान कम करने में मदद कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026 पर अपने हाथों से तैयार करें हनुमान जी के लिए भोग, यहां हैं बजरंग बली के पसंदीदा भोग की लिस्ट...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com