विज्ञापन

पोलिश महिला ने बताया भारत क्यों है बेस्ट? इन 3 सुविधाओं ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल

पिछले 10 साल से इंडिया को अपना घर बना चुकी पोलैंड से आई इस महिला ने भारत की 3 ऐसी खूबियां गिनाईं, जिन्हें सुनकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. यकीन मानिए, अटैच्ड बाथरूम से लेकर 10 मिनट की डिलीवरी तक, डोमिनिका ने वो बातें पकड़ी हैं जो हम रोज़ाना नजरअंदाज कर देते हैं.

पोलिश महिला ने बताया भारत क्यों है बेस्ट? इन 3 सुविधाओं ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल
पोलिश महिला हुई भारत की मुरीद! 10 साल यहां रहने के बाद बताईं वो 3 चीजें, जिसके लिए दुनिया तरसती है
domipatalas

Polish woman viral video India: भारत की गलियों और यहां की मिट्टी में कुछ ऐसा 'जादू' है कि, सात समंदर पार से आए लोग भी यहीं के होकर रह जाते हैं. डोमिनिका पटलस-कालरा भी ऐसी ही एक हस्ती हैं, जो एक दशक से इंडिया की मेहमानवाजी का लुत्फ उठा रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर धुआं उड़ा रहा है, जिसमें उन्होंने उन सुविधाओं की तारीफों के पुल बांध दिए हैं, जिन्हें हम 'नॉर्मल' समझते हैं. 

ये भी पढ़ें:-VIDEO: समंदर का 'डॉन' निकला यह कछुआ, पानी के अंदर डाइवर के गाल पर रसीद दी जोरदार थप्पड़!

पलक झपकते ही सामान हाजिर! (Ultra-Fast Doorstep Delivery in India)

डोमिनिका कहती हैं कि, भारत में 'डोरस्टेप डिलीवरी' का जो आलम है, वो दुनिया में शायद ही कहीं हो. यहां मोबाइल ऐप पर उंगली चली नहीं कि 10-15 मिनट में किराने का सामान या खाना घर की दहलीज पर होता है. विदेशों में जहां लोग स्टोर तक जाने के लिए घंटों निकालते हैं, वहीं भारत में लोगों के लिए 'जन्नत' बसी है. इतना ही नहीं, डोमिनिका ने बेडरूम से जुड़े 'अटैच्ड बाथरूम' को भी बड़ी लग्जरी बताया. उन्होंने बताया कि दूसरे देशों में अक्सर बाथरूम घर के किसी कोने में एक ही होता है, लेकिन यहां प्राइवेसी और आराम का पूरा ख्याल रखा जाता है. यह छोटी सी लगने वाली बात भी उनके लिए बड़े काम की निकली.

MRP का 'जादू' और पारदर्शिता (Transparency of MRP System)

तीसरी चीज जिसने उनका दिल जीता, वो है पैकेट पर लिखा 'MRP' यानी अधिकतम खुदरा मूल्य. डोमिनिका का मानना है कि इससे दुकानदार ग्राहकों को चूना नहीं लगा सकते. हर चीज की कीमत तय होने से खरीदारी में जो सुकून मिलता है, वो विदेशों में नहीं है, जहां कीमतें अक्सर दुकान और लोकेशन के हिसाब से बदल जाती हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस बेबाक राय को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि हमें अपनी चीजों की कद्र तब होती है, जब कोई बाहर वाला उनकी अहमियत समझाता है. वाकई, भारत की ये छोटी-छोटी सहूलियतें ही यहां की जिंदगी को जायकेदार बनाती हैं.

ये भी पढ़ें:-भारत की ये 3 चीजें दुनिया अपनाए... पोलिश महिला का वीडियो वायरल

सच तो ये है कि हम जिस सुविधा को 'आम' समझते हैं, वो दुनिया के दूसरे कोनों में रहने वालों के लिए एक सपना है. डोमिनिका का ये वीडियो हमें बताता है कि भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि सुविधाओं का एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसकी खुशबू अब सरहदों के पार जा रही है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Polish Woman Viral Video India, Dominika Patlas-Kalra India Story, MRP System In India, Doorstep Delivery India, Attached Bathroom India Benefits, Indian Lifestyle Vs West, India Lifestyle, Polish Woman In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com