विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण, फिर भी इन 6 राशियों पर पड़ सकता है अशुभ असर

Lunar Eclipse 2026: 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक भी मान्य नहीं होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, मिथुन समेत छह राशियों को सावधानी बरतनी होगी.

Chandra Grahan 2026: भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण, फिर भी इन 6 राशियों पर पड़ सकता है अशुभ असर
ग्रहण का चरम समय सुबह 9:43 बजे बताया गया है.
ndtv

28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ सकता है. आचार्य मदनमोहन ने बताया कि इस दौरान छह राशियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण

आचार्य मदनमोहन ने बताया कि भारतीय समय के हिसाब से चंद्र ग्रहण सुबह 8:04 बजे शुरू होगा और 11:22 बजे समााप्त होगा. ग्रहण का चरम समय सुबह 9:43 बजे बताया गया है. भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक रूप से सूतक काल लागू नहीं होगा.

मेष राशि

आचार्य मदनमोहन ने आगे बताया कि मेष राशि वालों को मानसिक तनाव और बेचैनी परेशाान कर सकती है. काम में रुकावट और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव संभव है.

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को होती है संतोषी माता की पूजा, पढ़ें संतोषी माता की आरती

मिथुन राशि

आचार्य ने बताया कि मिथुन राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं और आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है. बेवजह की चिंता परेशान करेगी. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करने की सलाह दी गई है.

सिंह और कन्या राशि

उन्होंने बताया कि सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन और पैसों के माामले में सावधानी रखनी चाहिए. निवेश से बचना बेहतर रहेगा. वहीं कन्या राशि वालों को नया काम शुरू करने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए.

धनु और कुंभ राशि

आचार्य मदनमोहन ने बताया कि धनु राशि वालों की आय और कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें और गैरजरूरी यात्रा से बचें. कुंभ रााशि वालों को वैवाहिक जीवन, संतान और धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह है.

यह भी पढ़ें: वास्‍तु के अनुसार क्या घर में स्नेक प्लांट लगाना चाहिए या नहीं? स्‍नेक पौधा लगाने का अच्छा दिन कौन सा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lunar Eclipse 2026, Lunar Eclipse 2026 India, Lunar Eclipse 2026 Food Guidelines, Lunar Eclipse 2026 Safety Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com