फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है. ये बात अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन कई लोग रोज एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं. ऐसे में आप चाहें तो काम के बीच से केवल 2 से 3 मिनट निकालकर अपनी अंडरआर्म यानी बगल को हल्के हाथ से थपथपा सकते हैं. आपको सुनकर हैरानी हो सकती है लेकिन रोज थोड़ी देर केवल अपनी बगल को थपथपाने से भी आपको कमाल के फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
रोज थोड़ी देर बगल थपथपाने से क्या होता है?वेबएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमारी अंडरआर्म में कई लिम्फ नोड्स होते हैं. ये बॉडी में जमा एक्सट्रा फ्लूइड को बैलेंस करने और इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं. इससे अलग बगल में मौजूद ये लिम्फ नोड्स शरीर में आने वाले बैक्टीरिया को फिल्टर करने में भी मदद करते हैं. ऐसे में रोज हल्के हाथों से बगल को थपथपाने से ये लिम्फ नोड्स एक्टिव होते हैं और अपना काम बेहतर तरीके से कर पाते हैं.
स्ट्रेस कम होती हैदिनभर काम और थकान के बाद थोड़ी देर अंडरआर्म पर थपथपाने से बॉडी रिलैक्स होती है. ऐसा करते हुए गहरी सांस लें, इससे आपको स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिल सकती है.
ब्लड फ्लो होता है बेहतरइन सब से अलग रिपोर्ट में आगे बताया गया है, रोज थोड़ी देर अंडरआर्म को थपथपाने से ब्लड फ्लो को बेहतर करने में भी मदद मिल सकती है. इससे आपकी पूरी बॉडी बेहतर तरीके से फंक्शन करती है, साथ ही ये तरीका आपको इंस्टेंट एनर्जी देने में भी मदद कर सकता है.
कैसे करें बगल की टैपिंग?- सबसे पहले किसी जगह आराम से बैठ जाएं या खड़े हो जाएं.
- अब, अपने एक हाथ को सीधा कर ऊपर उठाएं.
- दूसरे हाथ की हथेली से बगल पर बहुत हल्के हाथ से करीब 30 सेकंड तक थपथपाएं. इसके बाद दूसरी बगल पर भी यही करें.
- ध्यान रखें कि टैप करते हुए आपको बगल पर बहुत जोर से नहीं मारना है. धीरे-धीरे टैप करें और साथ में धीरे-धीरे गहरी सांस लेते रहें.
- आप दिन में 3 से 4 बार ऐसा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं