Whiteheads Kaise Hataye: अधिकतर लोग ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. साथ ही इन्हें हटाना भी काफी मुश्किल होता है. ब्लैकहेड्स की तुलना में व्हाइटहेड्स अक्सर ज्यादा परेशान करते हैं. ये स्किन पर बनने वाले छोटे-छोटे दाने होते हैं जिनमें डेेड स्किन सेल्स, तेल और धूल-मिट्टी फंस जाती है. ये न केवल खूबसूरती में फीकापन डालते हैं, बल्कि समय के साथ-साथ इनकी समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. कई लोग इनसे छुटकारा पाना के लिए बाजार में मिलने वाले स्क्रबर्स और बाकी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं, फिर भी अच्छा रिजल्ट नहीं देखने को मिलता है. लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें खत्म कर सकते हैं. आइए पहले जानते हैं आखिर व्हाइटहेड्स क्यों और कैसे होते हैं.
क्यों होते हैं व्हाइटहेड्स?
व्हाइटहेड्स कई कारणों से हो सकते हैं. हार्मोनल चेंज इसका एक सबसे आम कारण माना जाता है, लेकिन ज्यादा ऑयली या ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी व्हाइटहेड्स की समस्या बढ़ा सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होती है, उन्हें भी व्हाइटहेड्स की परेशानी रहती है. इसके अलावा पसीना आने से स्किन पर तेल जमा बोने लगता है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और वाइटहेड्स निकल आते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं ऐसे 3 घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप व्हाइट्सहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं.
1. एलोवेरा और नींबू का रस

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ये स्किम को साफ करने के सााथ-साथ अतिरिक्त ऑयल को हटाने में भी मददगार होता है. व्हाइटहेड्स को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं. इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं और लगभग 5 से 6 मिनट तक रहने दें. इसके बाद इसे 10 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें. फिर ठंडे पानी से फेसवॉश कर लें. ऐसा नियमित रूप से करने से आप व्हाइटहेड्स को खत्म कर सकते हैं. हालांकि, इस घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
2. शहद

शहद सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ये न केवल व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को मुलायम, चमकदार और हेल्दी करने में भी मददगार होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा शहद हल्का गुनगुना कर लें और व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं. इसे लगभग 20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे व्हाइटहेड्स तो साफ होंगे ही, साथ में स्किन साफ और निखरी हुई नजर आएगी.
3. हल्दी और शहद

हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर सदियों से किया जाता रहा है और ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. व्हाइट्सहेड्स हटाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को चेहरे या व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं और व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने में मददगार होते हैं.
यह भी पढ़ें: मुंहासों से परेशान हैं तो काम आएंगे ये 5 घरेलू पैक, नीम से एलोवेरा तक आजमाएं ये नुस्खे
यह भी पढ़ें: चेहरे पर घी लगाना चाहिए या नहीं? स्किन एक्सपर्ट से जानें चेहरे पर देसी घी लगाने से क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं