हर घर में अलमारी या फिर वॉर्डरोब जरूर होता है, जिससे कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए नहीं रहें. अगर, घर में अलमारी या वॉर्डरोब नहीं है तो कपड़ों को संभालना मुश्किल हो जाता है. कई घरों में छोटे बेडरूम होते हैं और कमरे में जगह कम रहती है. ऐसे में एक बड़ी अलमारी नहीं रख सकते. अगर, आपके कमरे में जगह कम है और कपड़े हमेशा फैले रहते हैं तो आप कुछ आसान तरीकों से कपड़ों को अच्छे से स्टोर कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बिना अलमारी के कपड़े कैसे रखें?
ओपन क्लोथ्स रैक
अगर, आपके कमरे में अलमारी रखने की जगह नहीं है, तो ओपन क्लोथ्स रैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस कमरे की किसी भी खाली दीवार के पास रखा जा सकता है. इसमें आप डेली रूटीन के पहनने वाले कपड़े टांग सकते हैं. इसके अलावा रैक में नीचे शेल्फ बनी हो, तो वहां जूते, बैग या फिर कुछ और कपड़े भी रख सकते हैं.
खाली दीवार का स्टोरेज बनाएं
अगर, कमरे में जगह कम है, तो खाली दीवार का इस्तेमाल करें. खाली दीवार पर स्टोरेज बना सकते है. शेल्फ पर जींस, टी-शर्ट, स्वेटर और बैग जैसे सामान रखे जा सकते हैं. वहीं, शेल्फ के नीचे एक रॉड लगाकर शर्ट और ड्रेस टांगी जा सकती हैं. इसके अलावा छोटे सामान को रखने के लिए स्टोरेज बास्केट का इस्तेमाल करें.
बुक शेल्फ
अगर, घर में कोई बुक शेल्फ है और उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसे कपड़े रखने के काम में लाया जा सकता है. इसकी शेल्फ पर टी-शर्ट, जींस, स्वेटर और बैग आसानी से रखे जा सकते हैं. इसके अलावा शेल्फ के बीच जगह बनाकर एक रॉड भी लगाई जा सकती है, ताकि कपड़े टांगे जा सकें.
बेड के नीचे की जगह
बेड के नीचे की जगह अक्सर खाली और बेकार पड़ी रहती है. ऐसे में कपड़े रखने के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां बॉक्स, स्टोरेज कंटेनर, रोलिंग ड्रॉअर या पुराने दराज रखे जा सकते हैं. यहां आप उन कपड़ों को रख सकते हैं, जिनका रोजाना इस्तेमाल नहीं किया जाता.
लैडर या दीवार के हुक
लकड़ी या मेटल की लैडर को दीवार के सहारे लगाकर स्कार्फ, बैग और अन्य एक्सेसरीज टांगी जा सकती हैं. इसके अलावा, दीवार पर लगे हुक भी कपड़े और अन्य चीजें रखने के लिए काम में आ सकती हैं. इन पर शर्ट, ट्राउजर, बेल्ट, स्कार्फ, हैंडबैग और टोपी टांगी जा सकती हैं. इन सब तरीकों से कमरा फैला हुआ नहीं दिखेगा.
यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं