विज्ञापन

अपराजिता का पौधा कैसे लगाया जाता है? जानिए बालकनी में लगाने के लिए कौन सा गमला रहेगा अच्छा

बालकनी में फूलों वाला पौधा लगाने के लिए अपराजिता का पौधा अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए आपको बस अच्छे गमले और धूप वाली अच्छी जगह की जरूरत होगी. आइए जानते हैं अपराजिता का पौधा कैसे लगाएं.

अपराजिता का पौधा कैसे लगाया जाता है? जानिए बालकनी में लगाने के लिए कौन सा गमला रहेगा अच्छा
घर में अपराजिता का पौधा कैसे लगाएं?
Photo Credit: NDTV

How to Grow Aprajita Plant: अगर आप अपनी बालकनी या गार्डन को को रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजाना चाहते हैं, तो अपराजिता का पौधा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. नीले, सफेद या बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों वाला ये पौधा न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि इसकी देखभाल भी काफी आसान है. अगर इसे अच्छे से धूप और गमला मिल जाए तो इसमें बहुत फूल आते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर में अपराजिता का पौधा कैसे लगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए कौन सा गमला अच्छा रहेगा.

कैसे लगाएं अपराजिता का पौधा?

धूप पर दें ध्यान

सबसे पहले गमले को ऐसी जगह रखें, जहां अपराजिता की बेल को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिल सके. दरअसल, तेज धूप पौधे में ज्यादा फूल आने में मदद करती है.

कौन सा गमला रहेगा अच्छा?

अपराजिता का पौधा लगाने के लिए गमले की गहराई लगभग 8 से 12 इंच और चौड़ाई 12 से 14 इंच होनी चाहिए. आप गमला मिट्टी, प्लास्टिक या सीमेंट का ले सकते हैं. लेकिन ध्यान दें कि उसमें पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर हों. दरअसल अगर पानी जड़ों के आसपास जमा रहेगा, तो पौधे को नुकसान हो सकता है.

Add image caption here

अपराजिता का फूल

कैसी मिट्टी लें?

अपराजिता के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी अच्छी होती है जिसमें पानी जमा न हो और भुरभुरी रहे. इसके लिए गमले में अच्छी क्वालिटी का पॉटिंग मिक्स भरें और उसमें थोड़ी-सी कम्पोस्ट मिला दें. ध्यान रखें कि मिट्टी इतनी हो कि जड़ों को नमी मिलती रहे, लेकिन उसमें पानी जमा न हो. ध्यान रहे कि सख्त मिट्टी को गमले में भरने से बचें, क्योंकि ऐसी मिट्टी में पानी का बैलेंस बनाए रखना मुश्किल हो जाता है और पौधे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है.

बीज से ऐसे लगाएं अपराजिता का पौधा

अपराजिता के बीजों को बोने से पहले कुछ घंटों या पूरी रात पानी में भिगोकर रखें. इससे बीजों की बाहरी लेयर सॉफ्ट हो जाती है. इसके बाद बीजों को लगभग 1 इंच गहराई में बोएं और उनके बीच थोड़ा अंतर रखें. फिर पानी दें और मिट्टी की नमी का ध्यान रखें. 

पानी देते समय इन बातों का रखें ध्यान

पौधे को पानी देने से पहले अपनी उंगली से मिट्टी ऊपर वाली लेयर को चेक करें. अगर मिट्टी उंगली से चिपक रही है, तो समझिए उसमें काफी नमी है और पानी देने की जरूरत नहीं है. वहीं, अगर मिट्टी सूखी महसूस हो, तो अच्छी तरह पानी दें और अतिरिक्त पानी को गमले से बाहर निकलने दें. दरअसल, पौधा जब छोटा होता है, तब उसे नियमित नमी की जरूरत होती है, लेकिन मिट्टी में लगातार पानी भरा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं. इन्हीं कुछ टिप्स को अपनाकर आप अपने घर की बालकनी में अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं और सुंदर फूल पा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: अगर मैं रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाऊं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए ड्राय, ऑयली और एक्ने वाली स्किन पर एलोवेरा का असर

यह भी पढ़ें: Old Clothes DIY: अलमारी में पड़े पुराने कपड़े फेंकने की बजाय बनाएं ये 3 काम की चीजें, घर में भी आएंगी काम

यह भी पढ़ें: शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? एस्ट्रोलॉजर संजीव ठाकुर ने बताया ताली बजाते हुए क्या बोलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Aprajita Plant Care, Aprajita Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com