विज्ञापन

DIY Hacks: पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय करें री-यूज, घर सजाने के लिए बनाएं ये खूबसूरत डेकोरेशन आइटम

अगर आप भी घर में पड़ी पुरानी चूड़ियों को फेंकने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए. आज हम आपको कुछ DIY हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पुरानी चूड़ियों से घर को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर चीजें बना सकते हैं.

DIY Hacks: पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय करें री-यूज, घर सजाने के लिए बनाएं ये खूबसूरत डेकोरेशन आइटम
पुरानी चूड़ियों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Old Bangles Hacks: चूड़ियां महिलाओं के पूरे लुक में चार-चांद लगाने का काम करती हैं. लेकिन कई बार जब चूड़ियां पुरानी हो जाती हैं तो उन्हें बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इन पुरानी चूड़ियों से आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ चीजों की मदद से आप सुंदर वॉल हैंगिंग, डोर डेकोरेशन और रंग-बिरंगे तोरण तैयार कर सकते हैं. इसी कड़ी मेंं आज हम आपको कुछ DIY हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पुरानी चूड़ियों से घर को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर चीजें बना सकते हैं.

1. पुरानी चूड़ियों से बनाएं हैंगिंग डेकोरेशन

सबसे पहले पुरानी चूड़ियों को कलावा लपेटकर पूरी तरह कवर कर लें. इसके बाद चूड़ी पर गोटा लेस को हल्के गैप के साथ लपेटें. इससे चूड़ियों को एक खूबसूरत और पारंपरिक लुक मिलेगा. फिर चूड़ियों के बीच में शीशा, मोती या कपड़े का फूूल लगाकर उन्हें और भी सुंदर बनाएं. ये देखने में काफी आकर्षक लगते हैं.

2. चूड़ियों के लिए बनाएं रंग-बिरंगी लटकन

पुरानी चूड़ियों के अंदर रंगीन लटकन बांधें. इसके लिए पॉम-पॉम, गोल्डन मोती, प्लास्टिक शीट से बनी पत्तियां और कलावा का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये लटकन देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और त्योहारों की सजावट में चार-चांद लगा देती हैं.

3. दरवाजे के लिए बनाएं खूबसूरत हैंगिंग

एक चूड़ी को दूसरी चूड़ी से जोड़कर लंबी सजावटी चेन तैयार करें. इन चूड़ियों के अंदर लगी लटकन दरवाजे के दोनों तरफ बहुत सुंदर दिखाई देती हैं. ये सजावट मेहमानों का स्वागत करने के लिए भी बेहतरीीन ऑप्शन हो सकती है.

4. तैयार करें यूनिक तोरण

अगर आपके पास कोई पुराना वेलवेट का कपड़ा है तो उसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है. कपड़े पर बकरम लगाकर मजबूत आधार तैयार करें और उस पर गोटा लेस, मोती और सजावटी चूड़ियां लगाएं. नीचे रंगीन लटकन जोड़ दें. इस तरह एक सुंदर बंदनवार या तोरण तैयार हो जाएगा. इसे दीवाली या बाकी खास मौके पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: DIY Duck Planter: पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत बत्तख वाला गमला, कम खर्च में मिलेगा गार्डन को खूबसूरत लुक

यह भी पढ़ें: DIY Broom: जीरो खर्च में प्लास्टिक की बोतल से बनाएं जाला झाड़ू, नवरात्रि की सफाई में काम आएगा ये देसी जुगाड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com