सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों लोग देखते हैं. इसके लिए कई युवा सालों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. लेकिन क्या हथेली की रेखाओं और निशानों से सरकारी नौकरी के योग का संकेत मिल सकता है. हस्तरेखा शास्त्र में कुछ खास रेखाओं और पर्वतों को करियर, मान-सम्मान और पद से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हथेली में तीन ऐसे संकेत बताए गए हैं जिन्हें सरकारी नौकरी और करियर में सफलता से जोड़कर देखा जाता है.
सूर्य रेखा साफ और स्पष्ट होना
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हथेली में सूर्य पर्वत पर स्पष्ट सूर्य रेखा को शुभ संकेत माना जाता है. अनामिका उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में इसे मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि अगर सूर्य रेखा साफ हो और कहीं से टूटी हुई न हो तो यह करियर में सफलता का संकेत हो सकता है. वहीं अगर सूर्य रेखा हृदय रेखा को पार करते हुए नीचे तक जाती है, तो इसे कम उम्र में सफलता मिलने से जोड़कर देखा जाता है.
ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन
सूर्य पर्वत के पास बना त्रिकोण
हथेली में बना स्पष्ट त्रिकोण भी हस्तरेखा शास्त्र में खास माना जाता है. अगर यह निशान सूर्य पर्वत या भाग्य रेखा के आसपास बना हो तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस तरह के निशान वााले लोग प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और मेहनत से पीछे नहीं हटते. इसे करियर में स्थिरता से भी जोड़ा जाताा है.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 17 September 2026: अनुराधा नक्षत्र में षष्ठी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान
आचार्य ने बताया कि तर्जनी उंगली के नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है. इसे ज्ञान, नेतृत्व और पद-प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है. अगर यहां क्रॉस का निशान हो तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे शुभ मानाा जाता है. वहीं गुरु पर्वत पर वलय जैसी रेखा को भी अच्छे पद से जोड़कर देखा जाता है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे संकेतों वाले लोग शिक्षक, न्यायपालिका या प्रशासनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में जा सकते हैं. हालांकि हस्तरेखा शास्त्र की ये मान्यताएं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं हैं. सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत, सही रणनीति और लगातार तैयाारी सबसे जरूरी है.
ये भी पढ़ें- किस मूलांक के लिए कौन-सा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ? एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने बताया रुद्राक्ष पहने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं