विज्ञापन

पुराने जूते फेंक रहे हैं? कूड़े में फेंकने के बजाय जान लें ये 5 कमाल के जुगाड़, बदल जाएगा पूरा घर

पुराने जूतों से सजावट कभी आपने नहीं सोची होगी. जी हां, आप घर की सफाई में पुराने जूते फेंक रहे हैं, तो आप उनसे प्‍लांटर, डोर स्‍टॉपर और अंब्रेला स्‍टैंड वगैरह बना सकते हैं.

पुराने जूते फेंक रहे हैं? कूड़े में फेंकने के बजाय जान लें ये 5 कमाल के जुगाड़, बदल जाएगा पूरा घर
पुराने जूतों का इस्तेमाल कैसे करें.
NDTV

त्‍योहार आ रहे हैं और अलमारी की सफाई में पुराने जूते-चप्पल निकलना कोई नई बात नहीं है. कुछ जूते ऐसे होते हैं, जिन्हें महीनों से पहना नहीं गया होता है. वहीं कुछ इतने पुराने हो जाते हैं कि उन्हें दोबारा पहनने का मन नहीं करता है. ऐसे जूतों को अक्सर लोग बिना सोचे समझे कूड़े में डाल देते हैं, लेकिन अगली बार ऐसा करने से पहले सोच लें. पुराने जूतों का इस्तेमाल घर को सजाने के साथ-साथ कई छोटे-बड़े कामों में भी क‍िया जा सकता है. स्नीकर्स, बूट्स या लेदर के जूते को क्रिएटिविटी से आप उपयोगी और सजावटी चीज में बदल सकते हैं. इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. पुराने जूतों को फेंकने के बजाय इन आसान तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. 

पहले जूते चेक करें : अगर जूते का ऊपरी हिस्सा अच्छी हालत में है और सिर्फ सोल या हील खराब हुई है, तो उसे रिपेयर करवाया जा सकता है. खासकर लेदर के जूते और बूट्स में नया सोल या हील लगवाकर उन्हें फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. स्पोर्ट्स शूज़ के मामले में सावधान रहें, क्योंकि लंबे इस्तेमाल के बाद उनका कुशनिंग और सपोर्ट कम हो सकता है.

जूते लंबे समय तक चलें, इसके लिए उनकी सफाई भी जरूरी है. घर लौटने के बाद उन पर लगी धूल-मिट्टी को सूखे या हल्के गीले कपड़े से साफ कर दें. खासकर बारिश और सर्दियों में जूतों में नमी रहने से वे जल्दी खराब होते हैं, इसलिए उन्हें साफ करने के बाद अच्छी तरह सूखने के लिए रखें.

पुराने जूतों का ऐसे करें इस्तेमाल : अगर पुराने जूते पहनने लायक नहीं हैं तो उन्हें कूड़े में फेंकने की बजाय जूतों के आकार और डिजाइन के हिसाब से घर में कई कामों के लिए दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. 

1. पुराने स्नीकर्स से बनाएं प्लांटर : पुराने स्नीकर्स को छोटे और खूबसूरत प्लांटर में बदला जा सकता है. जूते को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसमें मिट्टी भरें और कोई छोटा पौधा लगा दें. रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे इसमें अच्छे लगते हैं. इन्हें बालकनी, खिड़की या गार्डन में रखा जा सकता है. ध्यान रखें कि पानी निकासी के लिए जूते के निचले हिस्से में  छेद जरूर हों.

2. लंबे बूट बनेंगे अंब्रेला स्टैंड :  पुराने लंबे रबर या रेन बूट को स्टैंड में बदला जा सकता है. इन्हें दरवाजे के पास रखकर इनमें छाते या लंबे गार्डनिंग टूल्स रखे जा सकते हैं.  बूट का ऊंचा आकार इन चीजों को एक जगह व्यवस्थित रखने में मदद करेगा.

3. भारी जूतों से बनाएं बुकएंड : पुराने भारी बूट या लेदर के जूतों को बुकशेल्फ पर इस्तेमाल किया जा सकता है. जूतों को अच्छी तरह साफ करके किताबों की कतार के दोनों सिरों पर रखें. वजनदार जूते किताबों को एक साथ टिकाए रखने में मदद करेंगे और शेल्फ को थोड़ा अलग अंदाज भी देंगे.

4. पुराने सोल से बनाएं डोर स्टॉपर : अगर पूरा जूता इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा है, तो उसका सोल काम आ सकता है. पुराने रबर सोल को जरूरत के हिसाब से काटकर दरवाजे के नीचे लगाया जा सकता है. इससे दरवाजा बार-बार अपने आप बंद नहीं होगा. 

5. पुराने जूतों को दें नया लुक : कुछ जूते ऐसे होते हैं जो दिखने में पुराने लगने लगते हैं, लेकिन उनकी हालत अभी भी अच्छी होती है. ऐसे जूतों को फेंकने के बजाय उनका  मेकओवर किया जा सकता है. फैब्रिक पेंट से डिजाइन बनाएं, नए लेस लगाएं या छोटे पैच लगाकर जूतों का लुक बदलें. लेदर के जूतों पर अच्छी शू पॉलिश करने से भी उनकी चमक वापस लाई जा सकती है.

                                                                                                                                                                                 प्रस्‍तु‍त‍ि : दीपांशी 

यह भी पढ़ें: मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट

यह भी पढें: किस विटामिन की कमी से दो मुंहे बाल होते हैं? दो मुंहे बाल जड़ से कैसे खत्म करें, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com