CTIL Recruitment 2026: व्यापार और निवेश कानून केंद्र (सीटीआईएल) ने कानूनी पेशे में कुल 5 पदों पर भर्ती निकाली है. उनमें यंग प्रोफेशनल (अनुभव के साथ/बिना) के 2, एसोसिएट के 2 और कंसल्टेंट (पीएचडी के साथ/बिना) के 1 पद शामिल हैं. इनके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 25 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 9 अक्टूबर तक चलेगा. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीटीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिलेटेड पोस्ट के लिए जारी नोटिफिकेशन में पोस्ट के तहत दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके लिए क्या चाहिए योग्यता और सैलरी कितनी मिलेगी...
कौन कर सकता है आवेदनआवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कानून, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय कानून, पब्लिक पॉलिसी, डेटा साइंस, कॉस्ट अकाउंटिंग या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (या कानून में बैचलर डिग्री/खास 'यंग प्रोफेशनल' कैटेगरी के लिए मास्टर डिग्री) होनी चाहिए.
इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के तहत प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित न्यूनतम एक से 8 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है. एप्लिकेंट की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 50 सा के बीच तय की गई है, जिसकी गणना भर्ती के समय के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगायोग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन आवेदनों की वैरिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 50,000 से 2,65,000 रुपए हर महीने दी जाएगी.
इस बात का रखें ख्यालकैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीटीआईएल की ओर से चुने गए सभी उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा. शुरुआत में यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस और जरूरतों के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं