How To Grow Parijat In Pot: पारिजात यानी हरसिंगार अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए बहुत जाना जाता है. पारिजात का फूल सफेद पंखुड़ियों और नारंगी डंडी वाला होता है. इसे हरसिंगार या नाइट-फ्लावरिंग जैस्मिन भी कहा जाता है. पारिजात एक ऐसा पौधा है, जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में पारिजात को कई बीमारियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर पारिजात का पौधा (Ghar Par Parijat Kaise Ugaye) बड़ा होकर पेड़ का रूप ले लेता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि घर या बालकनी में पारिजात का नहीं उगा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे सही गमले, भरपूर धूप और समय-समय पर छंटाई करने से पारिजात को गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गमले में पारिजात कैसे उगाएं और इसकी देखरेख कैसे करें?
गमले में पारिजात कैसे लगाएं? (Parijat Kaise Ugaye)
पारिजात को बीज से भी उगाया जा सकता है, लेकिन बीजों से पौधा तैयार होने में काफी समय लगता है और वे हमेशा अच्छी तरह अंकुरित भी नहीं होते. बीज से पौधा में फूल आने में कई साल तक लग सकते हैं. ऐसे में किसी नर्सरी से तैयार पौधा ले सकते हैं. अगर आप कटिंग से पौधा उगा रहे हैं, तो 6 से 8 इंच लंबी टहनी लें, उसके नीचे के पत्ते हटा दें और उसे मिट्टी में लगा दें. पारिजात के गमले को ऐसी जगह रखें जहां उजाला हो, लेकिन सीधी धूप नहीं आनी चाहिए. इससे कुछ दिन में ही आपको नई पत्तियां दिखने लगेंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बड़ा गमला लें
पारिजात लगाने के लिए कम से कम 14 से 16 इंच चौड़ा और गहरा गमला लें, जिसमें पानी निकलने के लिए सही जगह हो. जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाए, उसे 18 से 24 इंच के बड़े गमले में शिफ्ट कर दें. पारिजात का ऊपरी हिस्सा काफी घना और भारी हो जाता है, इसलिए मजबूत गमला पौधे को ठीक रखने में मदद करता है.
पारिजात को भरपूर धूप दें
पारिजात में ज्यादा फूल आने के लिए धूप सबसे जरूरी है. पौधे को रोज धूप मिलनी चाहिए. गमले को बालकनी के उस हिस्से में रखें जहां सबसे धूप आती रहती है. अगर पौधा ज्यादा छाया में रहेगा, तो वह जिंदा रहेगा, लेकिन उसमें फूल कम आएंगे. दरअसल, पारिजात के फूल रात में खिलते हैं और उनकी खुशबू बहुत अच्छी होती है.
पानी का ध्यान रखें
पारिजात को पानी की जरूरत भी रहती है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि पारिजात को पानी समय-समय पर मिल रहा है. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी या लंबे समय तक सूखी मिट्टी नहीं रहे. इससे पौधे को नुकसान हो सकता है.

खाद डालें
पारिजात के पौधे में हर 4 से 6 हफ्ते में थोड़ी कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट जरूर डालें. जब पौधे में कलियां बनने लगें, तो खाद देना फायदेमंद रहता है, क्योंकि इससे फूल ज्यादा आते हैं. वहीं, नाइट्रोजन ज्यादा देने पर पौधे में पत्तियां तो खूब बढ़ती हैं, लेकिन फूल कम आते हैं.
पौधे की छंटाई
घर पर पारिजात को रखने के लिए पौधे की छंटाई करना बहुत ही जरूरी है. फूल खत्म होने के बाद पौधे की कटाई करनी चाहिए. इससे पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होगा और इसे घर पर रखना आसान रहेगा.
यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं