विज्ञापन

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को तुकाराम मुंढे की सलाह, बताया क्या करना है जरूरी

Tukaram Mundhe Tips For Government Job Aspirants: तुकाराम मुंढे ने एनडीटीवी के युवा समिट में बताया कि सरकारी नौकरी में किसे आना चाहिए. उन्होंने बताया कि बतौर पब्लिक सर्वेंट आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी क्या होती है.

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को तुकाराम मुंढे की सलाह, बताया क्या करना है जरूरी
तुकाराम मुंढे ने सरकारी नौकरी करने वालों को दी ये बड़ी सलाह

IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे को उनके काम के लिए जाना जाता है.  FDA कमिश्नर बनने के बाद से ही उनके ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गए और लगातार चल रहे हैं. इसी बीच मुंबई के ये तेज तर्रार अफसर एनडीटीवी के युवा समिट में शामिल हुए, जहां उन्होंने तमाम चीजों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को भी एक सलाह दी, जो नौकरी के दौरान उनकी जिंदगी बदल सकती है. तुकाराम मुंढे ने बताया कि युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने के बाद क्या करना चाहिए और किस चीज के लिए सबसे ज्यादा ताकत लगानी चाहिए. 

युवाओं को 'रियल सिंघम' की सलाह

सरकारी नौकरी में जाने की कोशिश कर रहे युवाओं को तुकाराम मुंढे ने कहा, "सरकारी नौकरी का मतलब पब्लिक सर्विस है, इससे ज्यादा या कम कुछ नहीं है. ये बात अपने दिमाग में बिठा लीजिए. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो या फिर नौकरी में हो तो आपको इसे नौकरी की तरह नहीं बल्कि एक रोल की तरह देखना होगा. अपना रोल आपको समझ आना चाहिए और उसे अप्रिशिएट करना चाहिए."

तुकाराम मुंढे ने आगे कहा, "एक पब्लिक सर्वेंट के तौर पर आपका काम लोगों की भलाई करना और उनके लिए काम करना है. आप पब्लिक के लिए ही जवाबदेह हैं. आपका काम लोगों को होने वाली हर परेशानी को दूर करना है. जो भी पब्लिक इश्यू आ रहा है, उसे आपको एड्रेस करना है और उसका समाधान निकालना है. हमें एक ऐसा समाज तैयार करना है, जहां लोग मीनिंगफुल लाइफ जिएं. आप सरकारी नौकरी को सैलरी या फिर किसी दूसरी तरह से न देखें, ये उससे कहीं ज्यादा है. अगर आप ये सब कर सकते हैं और करना चाहते हैं, तभी आपको पब्लिक सर्विस में जाना चाहिए, नहीं तो आप कोई दूसरी नौकरी कर सकते हैं." 

पब्लिक हेल्थ को लेकर जताई चिंता

तुकाराम मुंढे एफडीए कमिश्नर हैं और उन्होंने नकली चीजें बनाने वाले लोगों के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है. फिर चाहे वो रेस्टोरेंट्स में मिलने वाला गंदा खाना हो या फिर एनालॉग पनीर जैसी चीजें, इन्हें लेकर उनका रुख काफी ज्यादा सख्त रहा है. एनडीटीवी के युवा समिट में भी उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई. तुकाराम मुंढे ने कहा कि लोगों को सही खान-पान के लिए जागरूक होना होगा. किसी भी प्रोडक्ट को सिर्फ इसलिए नहीं खरीदना चाहिए कि उसका स्वाद अच्छा है या ब्रांड बड़ा है, पहले उसके सेहत पर नुकसान को देखना होगा. 

ये भी पढ़ें - IAS से सीधे पॉलिटिक्स, दिव्या मित्तल से पहले शाह फैसल और अश्विनी वैष्णव समेत इन लोगों ने चुनी ये राह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tukaram Mundhe, Tukaram Mundhe News, Government Job, Tukaram Mundhe Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com