विज्ञापन

घर में रोज होते हैं लड़ाई-झगड़े? एस्ट्रोलॉजर श्रृद्धा ने बताया घर के कोने में रखें यह सफेद चीज

एस्ट्रोलॉजर, लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर श्रद्धा ने घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शांति बनाए रखने का एक आसान उपाय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

घर में रोज होते हैं लड़ाई-झगड़े? एस्ट्रोलॉजर श्रृद्धा ने बताया घर के कोने में रखें यह सफेद चीज
घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए क्या करें?
(Photo Credit: Freepik)

घर का माहौल शांत हो तो मन भी खुश रहता है. लेकिन कई बार बिना किसी बड़ी वजह के भी घर में बार-बार झड़गे होने लगते हैं, कलेश रहता है, घर में घुसते ही एक अजीब सा तनाव या बेचैनी सी महसूस होती है. अगर आपके साथ भी बीते कुछ दिनों से ऐसा हो रहा है, तो आप एक आसान तरीका आजमाकर देख सकते हैं. ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए जाते हैं, जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शांति बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. एस्ट्रोलॉजर, लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भी घर के कलह को दूर करने का एक ऐसा ही उपाय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए क्या करें?

श्रद्धा बताती हैं, अगर घर में भारीपन महसूस होता है, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, नींद ठीक से नहीं आती या घर का माहौल परेशान करने वाला लगता है, तो फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फिटकरी घर के वातावरण से नकारात्मकता को कम करने में असर दिखा सकती है. मान्यता है कि फिटकरी आसपास की रुकी हुई या नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में मदद करती है.

घर के अंदर कहां रखें फिटकरी?
  • एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर फिटकरी का एक टुकड़ा रख सकते हैं. इससे बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर आने से रोकने में मदद मिल सकती है.
  • आप अपने बेडरूम और बाथरूम में फिटकरी का एक टुकड़ा रख सकते हैं. इससे आपको घर के अंदर पॉजिटिव महसूस होने लगेगा, रात को नींद आने लगेगी और आप माहौल को शांत महसूस करेंगे. 
  • इससे अलग आप सफाई के दौरान पोछे के पानी में भी फिटकरी का एक टुकड़ा डाल सकते हैं. इससे पूरे घर का वातावरण शुद्ध करने में मदद मिल सकती है. 

एस्ट्रोलॉजर श्रद्धा बताती हैं, आप घर के हर कोने में एक बर्तन में पानी भरकर उसमें फिटकरी का टुकड़ा डालकर रख सकते हैं. जब इस पानी में हल्के झाग जैसे दिखने लगें या पानी का रंग हल्का धुंधला दिखाई देने लगे, तब फिटकरी को पानी के साथ ही बाहर फेंक दें. इसके बाद फिटकरी का नया टुकड़ा रखा जा सकता है.

एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में अपने घर के अंदर बदलाव महसूस हो सकता है. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Bhuvaneshwari Jayanti 2026: आज है भुवनेश्वरी जयंती, संतान सुख और घर-परिवार की शांति के लिए जरूर करें ये पूजा, जानें पंडित की बताई विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fitkari, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com