विज्ञापन

'सांप की मौसी' को भगाने का क्या तरीका है? घर से 'बभनी' भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

How to keep snakes away from home: स्किंक को आम बोलचाल में 'सांप की मौसी' या 'बभनी' कहा जाता है. यह आमतौर पर इंसानों के लिए हानिरहित होती है और कीड़े खाती है. घर से भगाने के लिए सफाई रखें, छिपने की जगह हटाएं और प्रवेश के रास्ते बंद करें.

'सांप की मौसी' को भगाने का क्या तरीका है? घर से 'बभनी' भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?
क्या जहरीली होती है बभनी
ndtv

घर में अचानक सांप जैसी कोई चीज रेंगती दिखाई दे तो घबराहट होना स्वाभाविक है. खासकर जब उसका शरीर लंबा हो और पैर नजर न आएं. लेकिन हर ऐसा जीव सांप नहीं होता. स्किंक को कई जगह आम बोलचाल में 'सांप की मौसी' या 'बभनी' कहा जाता है. दरअसल, यह छिपकली की एक प्रजाति है और आमतौर पर इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं मानी जाती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, बभनी छोटे कीड़े-मकौड़े खाती है और पर्यावरण में अपनी भूमिका निभाती है. इसलिए इसे देखकर घबराने या मारने के बजाय सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकालना बेहतर है. आइए जानते हैं इसे पहचानने और घर से दूर रखने के आसान तरीके.

बभनी घर में क्यों आती हैं?

बभनी यानी स्किंक अक्सर ऐसी जगहों की तलाश में रहती है जहां उसे छिपने के लिए सुरक्षित जगह और आसानी से भोजन मिल सके. घर के आसपास घनी झाड़ियां, घास, लकड़ी या ईंटों के ढेर और लंबे समय से पड़ा कबाड़ इनके लिए अच्छा ठिकाना बन सकता है. इसके अलावा, रात में बल्ब या तेज रोशनी के आसपास जमा होने वाले कीड़े-मकौड़े भी इन्हें घर के आसपास आने का मौका देते हैं. अगर घर के आसपास ऐसी जगहें हैं तो समय-समय पर सफाई करते रहें. झाड़ियों और घास को ज्यादा बढ़ने न दें और लकड़ी-कबाड़ को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि बभनी को छिपने और भोजन मिलने की संभावना कम हो सके.

Latest and Breaking News on NDTV

घर से बभनी को कैसे भगाएं

अगर बभनी घर में बार-बार आती है तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. आप अपने घर के दरवाजे या खिड़की को बाहर की ओर खोलकर उसके लिए निकलने का रास्ता दें. कमरे में मौजूद अनावश्यक सामान हटाकर रास्ताा साफ कर दें. इसे झाड़ू से मारने या हाथ से पकड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनााए रखना बेहतर है.

ये भी पढ़ें-  सैलामेंडर को भगाने का क्या तरीका है? घर से सैलामेंडर भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

धुआं करने से भागती है बभनी?

बता दें कि अगर आपके घर में बभनी घुस आए और आप उसको किसी बंद जगह या कमरे से बाहर निकालने के लिए गोबर के कंडे (उपले), कपूर, गुग्गल, कपड़ा या लहसुन-प्याज के छिलके जलाकर तेज धुआं कर दें. दरअसल, बभनी को तेज धुआं और घुटन बिलकुल भी पंसद नहीं है. इससे वह छिपने की जगहह कमरे से बाहर निकल आते हैं. 

घर में दोबारा न आए इसके लिए क्या करें

घर के आसपास झाड़ियों और घास की नियमित कटाई करें. ईंट, लकड़ी, पत्थर और कबाड़ का ढेर न लगने दें. दरवाजों और खिड़कियों के नीचे मौजूद खाली जगहों को बंद करें और जहां से पाइप या ताार अंदर आते हैं, वहां की दरारें सील करें. रात में अनावश्यक बाहरी रोशनी कम रखने से कीड़ों की संख्याा भी घट सकती है.

क्या जहरीली होती है बभनी 

बभनी को आम तौर पर गैर-विषैली छिपकली माना जाता है और यह इंसानों के लिए खतरा नहीं होती है. इसका लंबा शरीर छोटी या कम दिखाई देने वाली टांगें और चमकदार स्केल इसे सांप जैसा रूप देते हैं. फिर भी किसी अज्ञात जीव को हाथ लगाने से बचें. अगर पहचान को लेकर संदेह हो तो स्थानीय वन विभाग या वन्यजीव विशेषज्ञ की मदद लेना सुरक्षित विकल्प है.

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com