मां भुवनेश्वरी को दस महाविद्याओं में चौथी महाविद्या माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में उन्हें संपूर्ण सृष्टि की माता और आदिशक्ति का स्वरूप बताया गया है. भुवनेश्वरी जयंती पर भक्त मां की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, संतान की उन्नति और जीवन में स्थिरता की कामना करते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन पूजा के साथ देवी के मंत्र का जाप और जरूरतमंदों की मदद करना भी शुभ माना जाता है.
कब है भुवनेश्वरी जयंती 2026?
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस साल भुवनेश्वरी जयंती बुधवार 23 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन मां भुवनेश्वरी की आराधना कर घर में सुख-शांति और सकारात्मकता की कामना की जाती है.
ऐसे करें मां भुवनेश्वरी की पूजा
सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें. इसके बाद मां भुवनेश्वरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. लाल या पीले फूल, अक्षत, रोली, कुमकुम, चंदन, धूप-दीप, फल, मिठाई और नारियल अर्पित करें. पूजा शुरू करने से पहले भगवान गणेश का ध्याान करें. इसके बाद मां की पूजा कर नैवेद्य अर्पित करें.
ये भी पढ़ें- Vaman Jayanti 2026: आज है वामन जयंती, जरूर पढ़ें भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, जानें पूजा विधि
इस मंत्र का करें जाप
आचार्य ने बताया कि पूजा के दौरान 'ॐ ह्रीं भुवनेश्वर्यै नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. पूजा पूरी होने के बाद मां की आरती करें और परिवार की सुख-शांति, संतान की उन्नति और जीवन में सकारात्मकता के लिए प्रार्थनाा करें.
भुवनेश्वरी जयंती पर क्या करें?
इस दिन श्रद्धा के साथ मां की पूजा और देवी मंत्र का जाप करें. घर में शांत वातावरण बनाए रखें और अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करें. सााथ ही ईर्ष्या, क्रोध और कटुता जैसी भावनाओं से दूर रहने का प्रयास करें.
इन कामों को करने से बचें
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस दिन झूठ बोलने, निंदा करने, कटु वाणी और बेवजह विवाद से बचना चाहिए. पूजा को केवल दिखावे तक सीमित न रखें. तामसिक भोजन, नशे और गलत व्यवहार से भी दूरी बनाए रखना उचित मानाा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां की आराधना में श्रद्धा और सात्विक भाव को विशेष महत्व दिया जाताा है.
ये भी पढ़ें- Anant Chaturdashi 2026: 24 या 25 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानिए इस दिन क्यों बांधा जाता है 14 गांठों वाला धागा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं