विज्ञापन

DIY Curtains: साड़ी हो गई पुरानी? बना डालें घर के लिए खूबसूरत पर्दे, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप पुरानी साड़ी को खूबसूरत पर्दों में बदल सकती हैं. ये DIY पर्दे आपके घर को नया और खूबसूरत लुक देंगे.

DIY Curtains: साड़ी हो गई पुरानी? बना डालें घर के लिए खूबसूरत पर्दे, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
साड़ी से पर्दे कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Curtain Ideas: अलमारी में रखी पुरानी साड़ी अगर अब पहनने के काम नहीं आ रही है, तो उसे फेंकने की बजाय घर की सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपके यहां भी बहुत सारी पुरानी साड़ियां हैं और सोच रही हैं कि आखिर इनका क्या किया जाए तो ये खबर आपके लिए है. आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप पुरानी साड़ी को खूबसूरत पर्दों में बदल सकती हैं. ये DIY पर्दे न सिर्फ आपके घर को नया और खूबसूरत लुक देंगे, बल्कि मेहमानों की भी खूब तारीफें बटोरेंगे. इससेे आपके घर के इंटीरियर में चार-चांद लग जाएंगे. आइए जानते हैं पुरानी साड़ी से पर्दे बनाने का तरीका.

पुरानी साड़ी से बनाएं झालर और लटकन वाले पर्दे

इसके लिए सबसे पहले साड़ी को खिड़की या दरवाजे के नाप से थोड़ा बड़ा काट लें और ध्यान रखें कि साड़ी का बॉर्डर ऊपर या नीचे की तरफ आए, ताकि उसका डिजाइन उभरकर दिखाई दे. इसके बाद ऊपर का हिस्सा छोड़कर बाकी तीनों किनारों की सिलाई करें और दोनों साइड और नीचे के किनारे पर मैचिंग लेस लगा दें. अब दूसरी साड़ी के चौड़े बॉर्डर वाले हिस्से को काटकर उसकी प्लीट्स बनाएं औोर उसे पर्दे के ऊपर वाले हिस्से पर झालर की तरह सिल दें. आखिर में पर्दे को अच्छी तरह प्रेस कर लें. आपका झालर वाला पर्दाा बनकर तैयार हो जाएगा. इन्हें लेस के अलग-अलग डिजाइन इस्तेमाल से और भी ज्यादा सुंदर बनाया जा सकता है.

पैचवर्क वाले पर्दे ऐसे करें तैयार

अगर आपके पास अलग-अलग रंगों और डिजाइन की कई पुरानी साड़ियां हैं, तो उनसे खूबसूरत पैचवर्क पर्दे तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले उस जगह का सही माप लें जहां पर्दा लगाना है और उसी के अनुसार साड़ी की कटिंग करें. अगर साड़ी का कपड़ा बहुत पतला है, तो उसे डबल लेयर में इस्तेमाल करें. इसके बाद अलग-अलग रंगों और डिजााइन वाले टुकड़ों को अपनी पसंद के पैटर्न में जोड़कर सिल लें. पर्दे को और सुंदर बनाने के लिए साड़ी के बॉर्डर वाले हिस्से को नीचे की ओर रखें. फिर ऊपर की तरफ एक अलग कपड़े की पट्टी लगाकर बराबर दूरी पर हुक फिट कर दें. आखिर में पर्दे को अच्छी तरह प्रेस कर लें. इससे आपका एक पर्दा बनकर तैयार हो जाएगा.

प्रस्तुति: दीपांशी

यह भी पढ़ें: Toilet Seat से ज्यादा गंदा हो सकता है तकिए का कवर... जानें घर के इन कपड़ों को कितने दिन में धोना चाहिए

यह भी पढ़ें: 'मेरा ओपिनियन' कहकर किसी को दुख देना सही नहीं, Smriti Irani ने ट्रोलर्स को दी सीधी सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diy Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com