Bandar Kaise Bhagaye: हम सभी ने बचपन में सुना है कि बंदर जंगल में रहते हैं. लेकिन धीरे-धीरे जंगल कम होते जा रहे हैं, इसलिए वे खाने और आश्रय की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं. ये न सिर्फ घरों और बगीचों में नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कभी-कभी लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं. अक्सर बंदरों के हमले की खबरें सुनने को मिलती ही रहती हैं. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर बंदर सबसे ज्यादा किस चीज से डरते हैं और उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए कैसे भगाया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बंदरों को आसानी से भगा सकते हैं.
बंदर सबसे ज्यादा किस चीज से डरते हैं?
जानकारी के मुताबिक बंदर अपने से बड़े और ताकतवर लंगूरों से डरते हैं. इसी कारण जिन इलाकों में बंदर काफी ज्यादा आते हैं, वहां लोग लंगूर का पोस्टर बनाकर लटका देते हैं. इससे बंदर आना कम हो जाते हैं. इसके अलावा बंदर तेज आवाज से भी सबसे ज्यादा डरते हैं. इसी के चलते अधिकतर लोग बंदरों को भगाने के लिए बर्तन बजाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं या किसी तेज अलार्म का इस्तेमाल करते हैं. इनके अलावा कहा जाता है कि बंदर चमकदार चीजों जैसे सीडी, धूप में चमकती पानी की बोतल से भी डरते हैं.

बंदर को भगाने वाली लाइट क्या है?
गांव और खेतों में बंदरों को दूर भगाने के लिए कई लोग लेजर लाइट का इस्तेमाल करते हैं. जैसे ही लेजर की रोशनी बंदरों की ओर डाली जाती है, वे अक्सर वहां से हट जाते हैं. इसके लिए आमतौर पर हरी लेजर लाइट का उपयोग किया जाता है. माना जाता है कि तेज और अचानक दिखने वाली ये रोशनी बंदरों को सतर्क कर देती है, जिससे वे उस जगह से दूर चले जाते हैं. बंदरों को भगाने वाली लेजर लाइट बाजार और ऑनलाइन दोनों जगह आसानी से उपलब्ध है. हालांकि, इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
बंदरों को भगाने के लिए घरेलू उपाय
अगर बंदर काफी ज्यादा परेशान करते हैं, तो आप इन उपायों को अपना सकते हैं. इसकी जानकारी @ammakithaali नाम के इंस्टाग्राम पेज से दी गई है.
1. लाल मिर्च पानी स्प्रे
बंदरों को भगाने के लिए आप पानी में लाल मिर्च पाउडर मिलाकर छत या दीवार पर छिड़क सकते हैं. माना जाता है कि इससे बंदर पास नहीं आते.

Photo Credit: Unsplash
2. नकली सांप रखें
बंदरों को घर से दूर रखने के लिए छत या बालकनी में रबर का नकली सांप रखें. कहा जाता है कि बंदर सांप से डरते हैं. ऐसे में नकली सांप देखकर बंदर दूर रहते हैं.
3. तेज आवाज का इस्तेमाल
बंदरों को भगाने के लिए स्टील की थाली या घंटी जोर से बजाएं. बंदर तेज आवाज से तेजी से रफूचक्कर हो जाते हैं.
4. नींबू और फिटकरी पानी
नींबू रस और फिटकरी भी बंदरों को भगाने में मददगार मानी जाती है. इसके लिए आप दोनों को मिलाकर छत और बालकनी में स्प्रे करें. इसकी तेज गंध से बंदर दूर रहते हैं.
5. जाली लगवाएं
बंदरों को घर में आने से रोकने के लिए आप खिड़की, बालकनी और छत पर मजबूत जाली लगाएं. इससे घर में बंदरों की एंट्री पूरी तरह बंद हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट और बाथरूम की नाली से घर में आ जाते हैं सांप? जानिए क्या है वजह और क्या रखें सावधानी
यह भी पढ़ें: कार में घुस गया सांप तो क्या करें? घबराकर ये गलती बिल्कुल न करें, जानिए सुरक्षित तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं