Capricorn Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Makar Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Capricorn Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: विद्यार्थियों में उम्मीद के मुताबिक नतीजे ना मिलने से निराश हो सकती है. जमीन से जुड़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी पूरी जांच करें.छोटी सी भी गलती बड़ी परेशानी या विवाद को खड़ा कर सकती हैं.समय की अनुकूलता के चलते ज्यादातर कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे.परिवार के सुख सुविधा पर खर्च कर सकते हैं.सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के चलते आपकी छवि बेहतर हो सकती है.संतान के आने से पति-पत्नी के बीच के रिश्ते और बेहतर होते नजर आएंगे.
व्यवसायिक/ Professional:
नए काम को शुरू करने पर पूरा ध्यान कार्य पर केंद्रित रखें. सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है.कुछ नए योजनाओं में अच्छे लाभदायक अवसर प्राप्त होने की संभावनाएं नजर आ रही है.व्यवसाय में छोटे-छोटे ऑर्डर्स प्राप्त होने तनाव हो सकता है. बड़े ऑर्डर्स के लालच में छोटे ऑर्डर्स को हाथ से न जाने दे. किसी भी अवसर को, जहां लाभ प्राप्त करने की स्थिति नजर आ रही है.उसे हाथ से न निकलने देने का प्रयास करना चाहिए. कार्यों को समय पर पूरा करना आपकी पहचान को और मजबूती देगा.
स्वास्थ्य/Health:
महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नए कार्यों में आगे चलकर अच्छे लाभ की संभावना बन रही है.छोटे-छोटे लाभ के अवसर भी हाथ से न जाने दे.
रिश्ते/Relationship:
परिवार की परंपरा और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित करना परिवार के भविष्य के लिए बेहतर रहेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal, Capricorn Tarot Card Horoscope