विज्ञापन

नवरात्र‍ि पर द‍िल्‍ली के मंद‍िरों में भक्‍तों ने क‍िया मां दुर्गा के दर्शन, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजी राजधानी

द‍िल्‍ली में नवरात्र‍ि के पहले द‍िन बड़ी संख्‍या में भक्‍त पहुंचें मंद‍िर. हर भक्‍त ने मां दुर्गा से जुड़ी बात की शेयर.

नवरात्र‍ि पर द‍िल्‍ली के मंद‍िरों में भक्‍तों ने क‍िया मां दुर्गा के दर्शन, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजी राजधानी
क्या 9 देवी को समर्पित मंदिर हैं?

नई दिल्ली : चैत्र माह की नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो गई है. दिल्ली के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों में सुबह-सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. नवरात्रि के पहले दिन का उत्साह शहरभर में छाया हुआ है. इस दौरान दिल्ली के प्रमुख माता रानी के मंदिरों जैसे कालकाजी मंदिर और झंडेवाला देवी मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला. मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, शृंगार और आरती का सिलसिला जारी है. इस दौरान मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आईएएनएस के साथ बातचीत की.

कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

दूर-दूर से पहुंच रहे हैं भक्‍त 

कालका जी मंदिर से एक श्रद्धालु ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर की व्यवस्था बहुत अच्छी होती है. यही कारण है कि वे हर साल दर्शन के लिए आते हैं. कालका जी मंदिर से एक और श्रद्धालु ने कहा, "यह मंदिर बहुत प्राचीन है और इसकी मान्यता पुरानी है. हम परिवार सहित कई वर्षों से यहां पर आ रहे हैं. आज दर्शन बहुत अच्छे हुए. पहले दिन सुबह के समय भीड़ कम है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, भक्तों की संख्या बढ़ती हुई नजर आएगी. लोग दूर-दूर से यहां आते हैं और माता की कृपा पाकर जाते हैं."

भावुक हुए श्रद्धालु 


वहीं, एक और श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा, "कालका मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है. यहां भक्त ज्योत लेकर जाते हैं. कहा जाता है कि माता रानी से जो भी मांगो, वो पूरा हो जाता है. यहां माता रानी की विशेष कृपा है. हम सभी भक्तों के लिए प्रार्थना करते हैं कि मां अपनी कृपा बनाए रखें. नौ दिनों तक हम माता की सेवा में लगे रहते हैं." झंडेवाला देवी मंदिर में भी भक्तों का उत्साह चरम पर था.  एक श्रद्धालु ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा, "सबसे पहले मैं मंदिर सोसायटी की ओर से सभी भक्तों को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. महाभगवती सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और फलीभूत करें."

मंद‍िरों में भक्‍तों की भीड़ 


उन्होंने आगे बताया कि मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. लोग दूर-दूर से माता रानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं. आज नवरात्रि का पहला दिन है. यहां देवी शैलपुत्री का खास शृंगार, पूजन और अर्चन किया गया. चैत्र मास में नवरात्रि की शुरुआत शैलपुत्री की पूजा से होती है. सभी साधक, योगी और भक्त अपनी नौ दिनों की आध्यात्मिक यात्रा आज से शुरू करते हैं. 

20 साल से आ रहे हैं भक्‍त 


एक भक्त ने कहा, "मैं पिछले 20 साल से यहां नियमित दर्शन के लिए आ रहा हूं. देवी की कृपा से सबका काम बनता है. यह कोई नया या निजी मंदिर नहीं है. आप इसे दिल्ली की वैष्णो देवी भी कह सकते हैं. यहां आने वाला कोई भी खाली हाथ नहीं जाता. देवी किसी को निराश नहीं करतीं." एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, "देवी यहां सभी को दर्शन देती हैं. मेरे पिताजी कई साल तक यहां सेवादार रहे थे. हम परिवार सहित रोज सुबह 4 बजे प्रार्थना के लिए आते हैं. दर्शन हमेशा बहुत अच्छे मिलते हैं. देवी हर किसी की मनोकामना पूरी करती हैं."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com