विज्ञापन

12 साल बाद बना गुरु-शुक्र का दुर्लभ संयोग, आज देवगुरु और दैत्यगुरु का मिलन, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा असर

8 जून 2026 को कर्क राशि में गुरु और शुक्र की दुर्लभ युति बनी है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार यह योग धन, वैभव, प्रेम, करियर और आध्यात्मिक जीवन पर प्रभाव डाल सकता है.

12 साल बाद बना गुरु-शुक्र का दुर्लभ संयोग, आज देवगुरु और दैत्यगुरु का मिलन, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा असर
आज 8 जून को शुक्र ग्रह कर्क राशि में कर रहे हैं प्रवेश
ndtv

ज्योतिष जगत में आज (8 जून 2026) का दिन बेहद खास माना जा रहा है. आज शाम (5:47 बजे) शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं. साथ ही देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं. पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, 12 साल बाद कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति बनेगी. इस युति को गजलक्ष्मी योग भी कहते हैं यह योग अत्यंत प्रभावशाली व दुर्लभ है. ऐसे में कुछ राशियों जैसे वृश्चिक, मकर और मीन के लिए व्यय करवाने वाला है. शुक्र ग्रह कर्क राशि में 4 जुलाई तक रहेंगे और 22 जून 2026 को बुध के आगमन से यह युति त्रिग्रही योग बनाएगा.

शुक्र के शत्रु वर्ग में हैं चंद्रमा

ज्योतिष में चन्द्रमा की राशि कर्क है और चंद्रमा शुक्र के शत्रु वर्ग में हैं. अतः शुक्र यहां पूर्ण स्वतंत्र बल में नहीं होते, लेकिन उच्च गुरु की कृपा-दृष्टि व सानिध्य से यह न्यूनता ढक जाती है और शुक्र का सौंदर्य गुरु के ज्ञान से लोगों में धर्म-कर्म की रूचि बढ़ेगी. वही प्रेम-प्रसंग में कई मामले देखने को मिलेंगे. कई राज्यों में लव जिहाद पर अंकुश लगेगा, सख्त कानून का प्रावधान देखने को मिलेगा तो किसी राज्य में ड्रेस कोड लागू होगा तो कही युवा वर्ग समझदारी से कार्य करेगा और जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा.

गुरु-शुक्र का प्रभाव और उपाय

ग्रहों का प्रभाव मानव जगत पर शुभ-अशुभ कर्मो पर निर्भर करता है. अतः यहां पर सिर्फ ज्योतिष में चंद्र राशि के आधार पर शुभ-अशुभ फल बताया जा रहा है. आइये जानते है सभी राशियों पर गुरु-शुक्र का प्रभाव और उपाय.

  • मेष राशि: सुख और वैभव में बढ़ोत्तरी से सावधानी बरतने की आवश्यकता, अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.
  • वृषभ राशि: वर्तमान में पुरुषार्थ से भाग्य साथ देगा. सिर्फ सोच विचार कर कार्य करें.
  • मिथुन राशि: तीन महीने तक प्रबल धन योग, आकस्मिक लाभ का योग बन रहा है.
  • कर्कराशि: जीवन का उपयुक्त समय है और समय के साथ आगे बढ़े.
  • सिंह राशि: शुभ कार्यों में व्यय, लोन-मुक्ति का मार्ग बन रहा है. साथ ही दूर की यात्रा का प्रबल योग बन रहा है.
  • कन्या राशि: मकान, वाहन और अचानक धन लाभ का योग बन रहा है.
  • तुला राशि: उच्च पद पर जाने का योग है सिर्फ दिखावे से बचे.
  • वृश्चिक राशि: आपका भाग्य साथ देगा, लेकिन वाद विवाद से बचे.
  • धनु राशि: विनम्रता व विवेक से अपने कार्य को करें और समय बलवान होगा.
  • मकर राशि: विवाह और प्रेम प्रसंग के लिए शुभ अवसर है.
  • कुम्भ राशि: शुभ आचार-विचार में परिवर्तन होगा और कर्ज मुक्ति का मार्ग खुल जाएगा.
  • मीन राशि: समय के साथ चले विलाशिता से बचे आध्यात्म जगत आप की प्रतीक्षा में है.

गजलक्ष्मी योग से क्या होंगे बदलाव?

पंडित कौशल पाण्डेय का कहना है कि इस योग के प्रभाव से लोगों की धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है. समाज में नैतिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई चर्चाएं देखने को मिल सकती हैं. प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में भी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. कुछ राज्यों में सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को लेकर नए नियम या कानून सामने आ सकते हैं। युवाओं में भी जिम्मेदारी और समझदारी बढ़ने के संकेत हैं.

22 जून को बनेगा त्रिग्रही योग

उन्होंने बताया कि शुक्र 4 जुलाई 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे. इस दौरान 22 जून को बुध ग्रह भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे गुरु, शुक्र और बुध की त्रिग्रही युति बनेगी. यह योग कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बदलावों का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Kalashtami 2026: अधिक मास की कालाष्टमी पर कैसे करें भगवान भैरव की पूजा? जानें शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला महाउपाय

यह भी पढ़ें: Adhik Maas Kalashtami 2026: अधिकमास कालाष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें पूजा विधि

यह भी पढ़ें: Sant Ki Seekh: सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों की तरह होती है सोच, जानें कैसे?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com