विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चंद्रमा, जान‍िए कहां-कहां द‍िखेगा चंद्र ग्रहण और भारत में क‍ितने बजे होगा शुरू

Chandra grahan timing in india 2026: साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के द‍िन लगेगा. यहां जान‍िए भारत में यह कब शुरू होगा और कब समाप्‍त होगा.

रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चंद्रमा, जान‍िए कहां-कहां द‍िखेगा चंद्र ग्रहण और भारत में क‍ितने बजे होगा शुरू
चंद्र ग्रहण भारत में इतने बजे से होगा शुरू.
Photo Credit: NDTV

रक्षाबंधन पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यानी 28 अगस्‍त को राखी के त्‍योहार के साथ ही ग्रहण शुरू होगा. पंचांग के मुताबिक इस ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त की सुबह 8 बजकर 04 मिनट से हो जाएगी और यह सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्‍त होगा. वैसे यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इसी के साथ यह साल का आखिरी ग्रहण भी रहेगा. इसके बाद 2026 में कोई और ग्रहण नहीं लगेगा. इस ग्रहण की परम अवस्था के समय चंद्रमा का अधिकांश भाग पृथ्वी की प्रच्छाया से पूरी तरह छिप जाएगा. इसमें चांद कटा हुआ दिखाई देगा. चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि  ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और इसका कहां पर प्रभाव पड़ेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी भागों और अटलांटिक महासागर में नजर आएगा. वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड, लंदन, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग और ब्यूनस आयर्स इन शहरों में द‍िखेंगे.  जहां यह चंद्र ग्रहण पूरी तरह नजर आएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत, बांग्लादेश, चीन, जापान, नेपाल, श्रीलंका और एशिया के अधिकांश भागों से द‍िखाई नहीं देगा. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भागों और पश्चिमी प्रशांत महासागर से भी यह ग्रहण द‍िखाई नहीं देगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है. बता दें वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे शुरू हो जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्र ग्रहण के समय भोजन खाने और पकाने से पूरी तरह मनाही है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दौरान भोजन दूषित हो जाता है. वहीं गर्भवती स्त्रियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. जैसे उन्हें घर से बाहर निकलने से मनाही है. इसके अलावा ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को वस्त्र वगैरह काटने या सिलने से भी मना किया जाता है. मान्यता है कि राहु और केतु के दुष्प्रभाव के कारण बच्‍चे शारीरिक रूप से अक्षम हो सकते हैं, ऐसी मान्‍यता है इसलिए ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को ये सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. 

यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें:- Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें राखी की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Lunar Eclipse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com