विज्ञापन

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? एस्ट्रोलॉजर संजीव ठाकुर ने बताया ताली बजाते हुए क्या बोलें

मशहूर ज्योतिषाचार्य संजीव ठाकुर ने बताया है कि शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है और ताली बजाते समय क्या बोलना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? एस्ट्रोलॉजर संजीव ठाकुर ने बताया ताली बजाते हुए क्या बोलें
शिवलिंग के सामने 3 बार ताली बजाते हुए क्या बोलें?
(Photo Credit: Instagram)

आपने कई लोगों को शिव मंदिर में पूजा के दौरान शिवलिंग के सामने तीन बार ताली बजाते हुए देखा होगा. क्या आप इसका महत्व जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. मशहूर ज्योतिषाचार्य संजीव ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने बताया है कि शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है, 3 ताली का क्या मतलब होता है और ताली बजाते समय क्या बोलना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में- 

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है?

एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव के सामने सच्ची श्रद्धा और सही भाव से बजाई गई 3 तालियां आपकी प्रार्थना को सीधे दिव्य ऊर्जा से जोड़ सकती हैं.

पहली ताली बजाते हुए क्या बोलना चाहिए? 

संजीव ठाकुर बताते हैं, शिवलिंग के सामने पहली ताली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बजाई जाती है. ऐसे में पहली ताली बजाते हुए अपना नाम बोलकर भगवान शिव के सामने अपनी हाजरी लगाएं. इसका भाव यह है कि भक्त अपने आराध्य के सामने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ उपस्थित है.

दूसरी ताली बजाते हुए क्या करना चाहिए?

एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, दूसरी ताली का संबंध इच्छा और प्रार्थना से होता है. ऐसे में दूसरी ताली बजाने के बाद अपनी मनोकामना को अपने मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ दोहराएं. 

तीसरी ताली बजाते हुए क्या करना चाहिए?

इन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, तीसरी और आखिरी ताली बजाते समय भक्त को भगवान शिव से अपनी भूल और पापों के लिए क्षमा मांगने का भाव रखना चाहिए. ताली बजाने के बाद भगवान से जाने-अनजाने में हुईं अपनी भूल की माफी मांगें और श्रद्धा से सिर को झुकाएं. 

इस बात का रखें ध्यान 

संजीव ठाकुर कहते हैं, ताली बजाते हुए जल्दबाजी न करें. हर ताली के बीच कुछ क्षण रुककर उसका भाव मन में रखें और अंत में दोनों हाथ ऊपर उठाकर श्रद्धा से 'हर हर महादेव' का जयकारा लगाएं.

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया शुभ रंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com