विज्ञापन

पानी की टंकी से नल में पानी का प्रेशर कैसे बढ़ाएं? लगा लें यह पाइप, बढ़ जाएगा नल का प्रेशर

पानी की टंकी का प्रेशर कैसे बढ़ाएं? टंकी से पानी काफी धीमी फ्लो में आता है, तो टंकी में एक खास तरह की पाइप लगानी चाह‍िए. आइए जानते हैं, टंकी में कौन सा पाइप लगाने से म‍िलेगा फायदा.

पानी की टंकी से नल में पानी का प्रेशर कैसे बढ़ाएं? लगा लें यह पाइप, बढ़ जाएगा नल का प्रेशर
पानी की टंकी से नल में पानी का प्रेशर कैसे बढ़ाएं.
NDTV

काफी घरों में नल से पानी बहुत धीरे धीरे आता है. इस वजह से डेली के काम करने में ज्यादा समय लगता है और बहुत परेशानी भी होती है. अगर आपके घर में भी आपको पानी का प्रेशर कम लगता है, तो टंकी में ये खास पाइप लगाना आ सकता है काम. इसको सही तरीके से लगाने से पानी का फ्लो बेहतर हो सकता है. चलिए जानते हैं, टंकी के कोनसी पाइप लगानी चाहिए और इसके क्या क्या फायदें हैं.

टंकी के आउटलेट पर लगाएं ये मोटि पाइप 

पानी की टंकी से आने वाले पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए टंकी के आउटलेट पर करीब 1 से 1.5 इंच की सीपीवीसी या यूपीवीसी पाइप लगानी चाहिए. इसके बाद पाइप को ने लात हुए रिड्यूसर के हेल्प से धीरे धीरे साइज कम किया जाता है. जैसे कि 1.5 इंच की पाइप लगाने के बाद रिड्यूसर लगा के 1 इंच का किया जाता है.

बाथरूम और किचन तक पहुंचाएं पानी

पाइप की मोटाई धीरे धीरे कम करने से पानी का फ्लो और प्रेशर बेहतर होगा. बाथरूम या किचेन के लिए 3/4 इंच का पाइप लगाएं.

ओवरहेड टंकी में रखें पाइप का सही साइज

मुख्य सप्लाई के लिए 1.5 इंच का पाइप लगाना बेहतर रहेगा. जैसे जैसे पाइप नीचे की मंजिलो और अलग अलग कमरों की तरफ जाती है, इसका साइज 1.25 इंच, 1 इंच, आधा इंच या 3/4 इंच तक कम किया जा सकता है, रिड्यूसर की सहायता से. इसमें लोहे की पाइप के बजाए अच्छी क्वालिटी की सीपीवीसी या यूपीवीसी पाइप का यूज करना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV


लोहे की पाइप से हो सकता है प्रेशर कम

समय के साथ लोहे की पाइप में जंग लग जाती है और अंदर कचरा जमा होने लगत है, जिसके कारण पानी का रास्ते ब्लॉक होने लगता है और प्रेस कम हो जाता है.

90 डिग्री एल्बो कम से कम रखें

बेहतर प्रेशर के लिए ज्यादा मोड़ रखने से बचना बेहतर होगा. खासकर 90 डिग्री वाले एल्बो कम से कम रखें. ज्यादा मोड़ होने के वजह से पानी के फ्लो में रुकावट आ सकती है. 90 डिग्री एल्बो के बजाए 45 डिग्री या एल्बो या लॉन्ग बेंड का इस्तेमाल करना उपयोगी रहेगा.

एयर लॉक से बचने के लिए लगाएं एयर वेंट

कई बार पाइप लाइन में एयर लॉक हो जाता है. उससे बचने के लिए एयर वेंट लगाना भी जरूरी है. पाइप में हवा फंसने के वजह से फ्लो रुक सकता है. लगातार पानी का फ्लो बनाए रखने के लिए एयर वेंट पाइप को टंकी के लेवल से करीब 1.5 फीट ऊपर रखें.

टंकी का आउटलेट पॉइंट रखें सही जगह पर

टंकी में जमा होने वाली मिट्टी और कचरे से सीधा पाइप में जाने से बचाने के लिए टंकी के आउटलेट पॉइंट के तल से करीब 2 से 2.5 इंच ऊपर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Upper Lips या ठुड्डी पर ज्यादा बाल आते हैं तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया चेहरे के बाल कम करने का नुस्खा

                                                                                                                                                               प्रस्‍तुत‍ि : अर्चिता राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com