विज्ञापन

तौलिया के गंदे जिद्दी दाग कैसे दूर करें? तौलिया की गंदगी और बदबू दूर करने के ये आसान तरीके आएंगे काम

Towel Wash Tips: नहाने के बाद शरीर पोंछने से लेकर हाथ और बर्तन सुखाने तक तौलिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस्तेमाल के बाद तौलिये में नमी, पसीना, त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. अगर तौलिया ठीक से सूख नहीं रहा है तो उसमें सीलन और बदबू भी आने लगती है.

तौलिया के गंदे जिद्दी दाग कैसे दूर करें? तौलिया की गंदगी और बदबू दूर करने के ये आसान तरीके आएंगे काम
तौलियों की गंदगी साफ करने का ये आसान तरीका
ndtv

तौलिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसकी सफाई को लेकर अक्सर लोग लापरवाही कर देते हैं. नहाने के बाद तौलिया सुखाकर कई दिनों तक इस्तेमाल होता रहता है और जब तक उसमें बदबू न आए, लोग उसे धोने के बारे में नहीं सोचते है. जबकि तौलिया नमी, पसीने, त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया के संपर्क में आता है. लॉन्ड्री और क्लीनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर तौलिये को रोज धोना जरूरी नहीं है लेकिन इस्तेमाल के हिसाब से उसकी धुलाई का समय तय होना चाहिए. नहाने, हाथ पोंछने, किचन और पूल में इस्तेमाल होने वाले तौलियों के लिए अलग-अलग नियम बेहतर माने जाते हैं.

नहाने वाला तौलिया कितनी बार धोएं?

अगर नहाने के बाद इस्तेमाल किया जाने वाला तौलिया हर बार अच्छी तरह फैलाकर सुखाया जाता है, तो उसे करीब तीन से पांच इस्तेमाल के बाद धोया जा सकता है. लेकिन अगर तौलिया गीला ही पड़ा रहता है या उसमें सीलन की बदबू आने लगे तो उसे इससे पहले ही धो देना चाहिए.

हाथ और किचन के तौलिये को ज्यादा बार धोना जरूरी

जानकारी के अनुसार, हाथ पोंछने वाला तौलिया कई लोगों के इस्तेमाल में आता है. इसलिए इसे हर दो से तीन दिन में धोना बेहतर माना जाता है. वहीं किचन टॉवेल तेल, खाने के कण और दूसरी गंदगी के संपर्क में आता है. इसलिए इसे रोज या एक दिन छोड़कर धोना ज्याादा सही है.

ये भी पढ़ें- पानी पीने के लिए अच्छी बोतल कौन सी है? जानिए कॉपर और स्टेनलेस स्टील किस बोतल में पानी पीना चाहिए

पूल या बीच वाला तौलिया हर बार धोएं

स्विमिंग पूल या बीच पर इस्तेमाल किए गए तौलिये में रेत, पसीना, सनस्क्रीन, क्लोरीन या नमक वाला पानी लग सकता है. इसलिए ऐसे तौलिये को हर इस्तेमाल के बााद धोना बेहतर है.

बदबू आए तो समझें तौलिया धोने का समय आ गया

अगर तौलिये से सीलन या फफूंदी जैसी गंध आने लगे, वह लंबे समय तक नम रहे या त्वचा पोंछने पर चिपचिपा महसूस हो तो उसे तुरंत धोना चाहिए. ऐसे तौलिये को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ और पूरी तरह सुखााना जरूरी है.

तौलिया धोते समय इन बातों का रखें ध्यान

किचन और बाथरूम के तौलिये अलग-अलग धोना बेहतर है. तौलिये के लेबल पर दिए निर्देश के मुताबिक पानी का तापमान रखें. बदबू वाले तौलिये की धुलाई में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कियाा जा सकता है. वहीं बहुत ज्यादा फैब्रिक सॉफ्टनर इस्तेमाल करने से तौलिये की पानी सोखने की क्षमता कम हो सकती है. धुलाई के बाद तौलिये को पूरी तरह सुखाएं और गीलाा होने पर उसे मोड़कर न रखें.

ये भी पढ़ें- गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Towel Wash Time, Towel Washing Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com