दिनभर धूप, धूल, प्रदूषण और मेकअप का सामना करने के बाद रात में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है. यही वजह है कि नाइट स्किन केयर रूटीन को त्वचा की देखभाल का अहम हिस्सा माना जाता है. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के मुताबिक, इसके लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती है. घर में मौजूद कुछ चीजों को भी रूटीन में शामिल किया जा सकता है. कच्चे दूध से क्लेंजिंग से लेकर होंठों पर मलाई-हल्दी और चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने तक कई तरीके बताए जाते हैं. हालांकि घरेलू नुस्खों का असर हर त्वचा पर अलग हो सकता है और संवेदनशील त्वचा वालों को सावधानी बरतनी चाहिए.
रात में क्यों जरूरी है स्किन केयर
दिनभर घर से बाहर रहने के दौरान चेहरे पर धूल, पसीना, प्रदूषण और मेकअप की परत जम जाती है. ऐसे में रात को सोने से पहले चेहरे की अच्छी तरह सफाई करना स्किन केयर रूटीन का जरूरी हिस्सा माना जाता है. चेहरा साफ करने के बाद त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, रात में बहुत सारे प्रोडक्ट एक साथ इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. अपनी स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से सीमित और सही प्रोडक्ट चुनना बेहतर रहता है. अगर त्वचा संवेदनशील है, तो किसी नए प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
कच्चे दूध से क्लेंजिंग का दावा
शहनाज हुसैन ने चेहरे की सफाई के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड को लेकर अक्सर स्किन केयर में बात होती है. हालांकि संवेदनशील या एलर्जी वाली त्वचा पर कच्चा दूध लगाने से जलन हो सकती है. इसलिए इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करनाा बेहतर है. डर्मेटोलॉजिस्ट सामान्य तौर पर जेंटल, नॉन-अब्रेसिव क्लींजर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
ये भी पढ़ें- Retinol लगाने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
नाभि में तेल लगाने को लेकर क्या कहती हैं एक्सपर्ट
नाभि में नारियल, सरसों या बादाम का तेल लगाने का चलन घरेलू नुस्खों में लंबे समय से देखा जाता है. इसे लेकर माना जाता है कि इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने भी नाभि की त्वचा को मॉइस्चराइज करने के संदर्भ में तेल लगाने की बात कही है. हालांकि, नाभि में तेल लगाने से चेहरे पर चमक आने या पीरियड क्रैम्प्स जैसी समस्याओं से राहत मिलने के दावों के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं. अगर आप इसे आजमाना चाहते हैं तो इसे केवल स्किन केयर रूटीन का हिस्सा मानें, किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं है.
होंठों पर लगाएं मलाई-हल्दी
होंठों के रूखेपन के लिए शहनाज हुसैन ने मलाई और हल्दी का लेप लगाने का सुझाव दिया है. हालांकि संवेदनशील होंठों पर किसी भी घरेलू मिश्रण से जलन हो सकती है. सूखे होंठों के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट पेट्रोलियम जेली या उपयुक्त लिप बााम जैसे मॉइस्चराइजिंग विकल्प सुझाते हैं.
नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका
चेहरा साफ करने के बाद जरूरत के अनुसार सीरम या ट्रीटमेंट और फिर मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक बहुत सारे प्रोडक्ट एक सााथ लगाने से जलन का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अपनी त्वचा के हिसाब से सरल रूटीन रखना बेहतर है. अच्छी नींद और संतुलित खान-पान भी त्वचा की देखभाल का हिस्सा हैं. अगर किसी घरेलू नुस्खे से जलन, खुजली या लालिमा हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें. लगातार मुंहासे, दाने या दूसरी त्वचाा संबंधी समस्या होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- White Hairs Solution: सफेद बालों से हो गए हैं परेशान? घर पर बनाकर लगाएं ये होममेड हेयर डाई, जड़ से काले हो जाएंगे बाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं