हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म करे, बातों को याद रखे और अपने लक्ष्य पर ध्यान फोकस करते रहे. बच्चों की सफलता के लिए पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और मेहनत सबसे जरूरी होती है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें सकारात्मकता और एकाग्रता बढ़ाने वाला माना जाता है. अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई में मन नहीं लगा पाता है तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपके बच्चे की एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में मन में लगेगा. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर मनीष शाही ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.
बैग में रख दें ये 2 चीजें
- ये उपाय बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप शुक्ल पक्ष के किसी गुरुवार या पूर्णिमा के दिन पीले रंग के एक छोटे कपड़े में थोड़े से चावल रखें और उन पर हल्दी लगाकर एक पोटली बना लें. इसके बाद इस पोटली को बच्चे के स्कूल बैग में रख दें.
- एस्ट्रोलॉजर मनीष ने बताया कि बच्चे के बैग में चांदी का एक छोटा टुकड़ा भी रख सकते हैं. माना जाता है कि इससे पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है और बच्चे का मन शांत रहता है.
चावल और हल्दी का क्या महत्व होता है?
हिंदू धर्म में चावल और हल्दी को शुभता, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में इनका खास महत्व बताया गया है.
चांदी रखने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्रमा का कारक माना जाता है. माना जाता है कि चांदी मानसिक शांति, बैलेंस और एकाग्रता को बढ़ावा देने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें: शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? एस्ट्रोलॉजर संजीव ठाकुर ने बताया ताली बजाते हुए क्या बोलें
यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: तुला राशि में सूर्य बनाएंगे दो राजयोग, इन 4 राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया शुभ रंग
यह भी पढ़ें: Home Remedy: काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं? गुलाबी नमक पर 11 बार ऐसे चलाएं कैंची, एस्ट्रोलॉजर से जानें ये खास उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं