- महागठबंधन में राजद को चाहिए 20 सीटें: सूत्र
- मनोज झा बोले-राजद को सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए
- मनोज झा ने ज्यादा सीट मांगने की वजह भी बताई
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है. बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. हालांकि सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा चुका है. सूत्रों की माने तो बिहार महागठबंधन (Mahagathbandhan) में RJD 19 से 20 सीटों की उम्मीद कर रही है. राजद (RJD) का मानना है कि बिहार महागठबंधन में पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए. राजद प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) ने बताया कि इस हफ्ते के आखिर तक तय हो जाएगा कि गठबंधन में किसके हिस्से में कितनी सीटें आएंगी. आरजेडी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार महागठबंधन में आरजेडी न्यूक्लियस है, इसलिए आरजेडी को सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए.
आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा- इस सप्ताह तय हो जाएगा, महागठबंधन में किसको मिलेंगी कितनी सीटें
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार को समर्थन देने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि इस मामले पर किसी व्यक्ति विशेष की राय पर न जाएं. जानकारी के मुताबिक आज शाम सीट बंटवारे को लेकर एक अहम बैठक होनी, लेकिन यह बैठक कहां होगी फाइनल नहीं हो पाया है. सूत्रों के अनुसार आरजेडी, तंवर हुसैन को बेगूसराय से उतारने की तैयारी में है और वह इस सीट पर किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है, जबकि कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.
बिहार: लालू प्रसाद यादव जेल से तय करेंगे, किसे पार्टी का टिकट देना है और किसे नहीं
बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन में शामिल प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सम्मानजनक सीट बंटवारे के करीब पहुंच चुके हैं,लेकिन कम से कम दो-तीन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. माना जा रहा है कि इन दो-तीन सीटों पर मामला सुलझा लेने के बाद जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी.राजद के एक नेता का दावा है कि राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच कम से कम दो दौर की बातचीत हो चुकी है और दोनों दल सम्मानजनक सीट बंटवारे के करीब हैं. पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव के बीच बातचीत हुई थी.
VIDEO: राहुल गांधी में PM बनने की योग्यता : तेजस्वी यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं