- दिल्ली चुनाव में AAP की जीत
- उतार पर है 'मोदी लहर'
- BJP ने 2 साल में गंवाए 7 सूबे
दिल्ली (Delhi Election Results 2020) के साथ ही भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पिछले दो साल में सात राज्यों में सत्ता गंवा चुका है. पिछली बार दिल्ली में महज 3 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने 48 सीटों पर जीत के अनुमान के साथ सत्ता में आने की उम्मीद अंतिम क्षणों तक लगाए हुए थे, लेकिन भाजपा की दिल्ली की सत्ता में आने की उम्मीद टूट गई. भाजपा के लिए देश का सियासी नक्शा नहीं बदला है. दिल्ली समेत 12 राज्यों में अभी भी भाजपा विरोधी दलों की सरकारें हैं. राजग की 16 राज्यों में ही सरकार है. इन राज्यों में 42 फीसदी आबादी रहती है.
---- ----- दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम ----- -----
- LIVE चुनाव रुझान और परिणाम : कौन है आगे, कौन पिछड़ा
- विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 vs 2015
- दिल्ली के दिग्गजों के भाग्य का फैसला
- लाइव दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम
- दिल्ली : पार्टीवार लाइव परिणाम
- किस पार्टी को कितना फायदा, कितना नुकसान
- दिल्ली का हीटमैप
- दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम : मानचित्र
----- ----- ----- ----- -----
कांग्रेस खुद के बूते या गठबंधन के जरिए महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, पुडुचेरी में सत्ता में है. दिसंबर में हुए चुनाव में झारखंड में सरकार बनने के बाद कांग्रेस की 7 राज्यों में सरकार है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीती है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, केरल में माकपा के नेतृत्व वाला गठबंधन, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस, ओडिशा में बीजद और तेलंगाना में टीआरएस सत्ता में है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
एक और राज्य तमिलनाडु है, जहां भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ लोकसभा चुनाव तो लड़ा था, लेकिन राज्य में उसका एक भी विधायक नहीं है. इसलिए वह सत्ता में भागीदार नहीं है. दिसंबर, 2017 में राजग बेहतर स्थिति में था. भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास 19 राज्य थे. एक साल बाद भाजपा ने तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवा दी. यहां अब कांग्रेस की सरकारें हैं. चौथा राज्य आंध्र प्रदेश है, जहां भाजपा-तेदेपा गठबंधन की सरकार थी. मार्च 2018 में तेदेपा ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया. साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां वाईएसआर कांग्रेस ने सरकार बनाई. पांचवां राज्य महाराष्ट्र है, जहां चुनाव के बाद शिवसेना ने राजग का साथ छोड़ा और हाल ही में कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार बना ली. अब दिल्ली ने एक बार फिर भाजपा को निराश किया है.
VIDEO: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की जीत होगी : रामगोपाल यादव
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं