विज्ञापन

IPS transfer: दिल्ली पुलिस में बदले गए कई स्पेशल सीपी, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

IPS transfer Delhi Police:  दिल्ली सरकार ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. नीरज ठाकुर और देवेश श्रीवास्तव को लॉ एंड ऑर्डर का स्पेशल सीपी बनाया गया है, जबकि एचजीएस धालीवाल को क्राइम और मनीष अग्रवाल को ट्रैफिक विभाग की कमान दी गई है.

IPS transfer: दिल्ली पुलिस में बदले गए कई स्पेशल सीपी, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर को ट्रैफिक विभाग से हटाकर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (ज़ोन-2) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

IPS transfer Delhi Police:  दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है. बुधवार को जारी इस नए आदेश के तहत राजधानी के महत्वपूर्ण डिवीजनों जैसे कानून-व्यवस्था, अपराध और यातायात में नए शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

प्रशासनिक फेरबदल के तहत स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर को ट्रैफिक विभाग से हटाकर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (ज़ोन-2) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, अब तक स्पेशल सीपी क्राइम के रूप में कार्यरत रहे देवेश चंद्र श्रीवास्तव को स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (ज़ोन-1) बनाया गया है. अपराध शाखा (क्राइम) की कमान अब हरगोबिंदर सिंह धालीवाल संभालेंगे, जिन्हें स्पेशल सीपी क्राइम नियुक्त किया गया है.

IPS मनीष कुमार अग्रवाल स्पेशल सीपी ट्रैफिक

इंटेलिजेंस डिवीजन में भी बदलाव देखने को मिला है, जहां मनीष कुमार अग्रवाल को इंटेलिजेंस से हटाकर स्पेशल सीपी ट्रैफिक बनाया गया है, जबकि के. जगदीशन को प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन से ट्रांसफर कर स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है. सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन में अजय चौधरी को भेजा गया है, जो पहले विजिलेंस डिवीजन देख रहे थे.

अतुल कटियार को वेलफेयर डिवीजन से स्पेशल सीपी विजिलेंस

अन्य नियुक्तियों में अतुल कटियार को वेलफेयर डिवीजन से स्पेशल सीपी विजिलेंस बनाया गया है और विजय कुमार को आर्म्ड पुलिस से हटाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का जिम्मा सौंपा गया है. इसके अतिरिक्त, डेविड लालरिनसांगा स्पेशल सीपी ऑपरेशन्स के पद पर बने रहेंगे, लेकिन उन्हें कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. गृह विभाग द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. 

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में  62 आईपीएस का तबादला, देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, देखें पूरी सूची 

म‍िल‍िए स‍िर्फ दो दिन की जिला कलेक्टर से! कौन हैं IAS पुष्पा साहू? अब इनकी जगह आईएएस रोक्तिमा यादव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, IPS, Transfer, Home Department Delhi Order
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com