विज्ञापन

दिल्ली में कई IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कहां की कमान

Delhi Police Transfer : मनीष कुमार अग्रवाल को इंटेलिजेंस डिवीजन से हटाकर स्पेशल सीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है. अजय चौधरी को विजिलेंस डिवीजन से स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन भेजा गया है.

दिल्ली में कई IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कहां की कमान
  • दिल्ली पुलिस में विभिन्न आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन्हें गृह विभाग द्वारा आदेशित किया गया है.
  • नीरज ठाकुर को स्पेशल सीपी ट्रैफिक से हटाकर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन‑2 बनाया गया है.
  • देवेश चंद्र श्रीवास्तव को स्पेशल सीपी क्राइम से स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन‑1 की जिम्मेदारी दी गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जारी आदेशों के मुताबिक आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर को स्पेशल सीपी ट्रैफिक से हटाकर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन‑2 बनाया गया है, जबकि देवेश चंद्र श्रीवास्तव को स्पेशल सीपी क्राइम से स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन‑1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डेविड लालरिनसांगा को स्पेशल सीपी ऑपरेशन्स में अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ बनाए रखा गया है. 

मनीष कुमार अग्रवाल को इंटेलिजेंस डिवीजन से हटाकर स्पेशल सीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है. अजय चौधरी को विजिलेंस डिवीजन से स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन भेजा गया है, जबकि हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को स्पेशल सीपी क्राइम बनाया गया है. अतुल कटियार को वेलफेयर डिवीजन से स्पेशल सीपी विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है. 

वहीं विजय कुमार को आर्म्ड पुलिस से हटाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और के. जगदीशन को प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन से स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है. ये सभी आदेश दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें :  NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com