दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत धराशायी (Delhi Building Collapse) हो गई. इमारत के मलबे से कुल तीन लोग निकाले गए हैं. इनमें दो बच्चों की मौत हो गई है. दमकलकर्मियों के मुताबिक मलबे में अब कोई नहीं है. राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है. बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. इमारत गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना के बारे में पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया.
इमारत के मालिक संजय अनेजा का कहना है कि इमारत की हालत बिल्कुल सही थी. वो अपने तीन भाइयों और मां के साथ इसी इमारत में रहता है. सोमवार सुबह सभी अपने काम पर गए हुए थे. उनकी मां पास के मेडिकल दुकान पर गई थी, तभी इमारत गिर गई. जिस वक्त इमारत गिरी घर में उनका भतीजा था जोकि इमारत से कूद कर निकल गया. संजय अनेजा का कहना है कि इमारत में तीन फ्लोर पर तीनों भाई रहते हैं. जबकि ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है. उनके चाचा ने कुछ दिन पहले ही ये दुकान बेच दी थी जिसमें मरम्मत का काम चल रहा था. आरोप है कि दुकान मालिक ने बिना इजाजत वंहा काम शुरू किया. उसको 2 बार इन्होंने टोका भी लेकिन वो नहीं माना. उसने मरम्मत के काम के लिए भारी मशीन लगा रखी थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. मरने वालों में 12 साल की सौम्या गुप्ता और 9 साल का उसका भाई प्रशांत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘सब्जी मंडी इलाके की यह घटना बेहद दुखद है. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा है. जिला प्रशासन के जरिए मैं खुद भी स्थिति पर नजर रख रहा हूं.''
- - ये भी पढ़ें - -
* लखनऊ प्रशासन ने गिराई BSP के पूर्व सांसद की इमारत, 100 करोड़ थी लागत
* धराशायी हुई पांच मंजिला बिल्डिंग के मलबे में दबा एक शख्स तीन दिन बाद चलकर बाहर आया, देखें- VIDEO
* उल्हासनगर में इमारत गिरने से 7 की मौत, बिल्डिंग का बीच का हिस्सा भरभराकर गिरा
वीडियो: गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं