विज्ञापन

द्वारका में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा; अवैध गोदाम पर छापा, 65 सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार

LPG Cylinder Black Marketing: दिल्ली के द्वारका में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर Essential Commodities Act के तहत केस दर्ज, 65 सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त.

द्वारका में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा; अवैध गोदाम पर छापा, 65 सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार
LPG Cylinder Black Marketing: द्वारका में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा; अवैध गोदाम पर छापा, 65 सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार

LPG Cylinder Black Marketing: दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी (Dwarka LPG Black Marketing) और अवैध भंडारण के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. छावला थाना पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) की संयुक्त कार्रवाई में नजफगढ़ इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने की मशीन और तौलने का कांटा बरामद किया है. आरोपी इन सिलेंडरों को ब्लैक में महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था. मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

गुप्त सूचना पर AATS और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

डीसीपी द्वारका ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर गैस आपूर्ति में संभावित बाधाओं को देखते हुए जिले में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान AATS टीम को सूचना मिली कि छावला इलाके में एक रिहायशी मकान को अवैध गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

नजफगढ़ के मकान पर छापा, 65 सिलेंडर बरामद

सूचना मिलते ही छावला थाना पुलिस के साथ विशेष रेडिंग टीम बनाई गई. इसके बाद नजफगढ़ के कश्मीरी कॉलोनी, पपरावत रोड स्थित एक घर पर छापा मारा गया, जहां से कुल 65 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए.

आरोपी की पहचान, ब्लैक में होती थी बिक्री

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का निवासी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कम कीमत पर सिलेंडर हासिल कर उन्हें अवैध रूप से जमा करता था और बाद में कैटरिंग वालों व स्थानीय लोगों को सरकारी दर से कहीं ज्यादा कीमत पर बेचता था.

गैस रिफिलिंग मशीन और कांटा भी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को गैस ट्रांसफर करने की मशीन और वजन करने का कांटा भी मिला है. जांच में सामने आया है कि आरोपी बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर भी अवैध कमाई कर रहा था.

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

  • कमर्शियल सिलेंडर: 57 (38 इंडेन, 19 भारत)
  • घरेलू सिलेंडर: 08 (6 भारत, 2 इंडेन)
  • अन्य उपकरण: एक रिफिलिंग मशीन और एक वेइंग स्केल

इन धाराओं में मामला दर्ज, सप्लाई चेन की जांच

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287/288 और आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर कहां से और किन लोगों की मदद से सप्लाई किए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें : Delhi Crime: उस्मानपुर में 18 साल के युवक ज़ैद की चाकू मारकर हत्या, DDA पार्क में मिला शव

यह भी पढ़ें : धमकी भरे ई‑मेल से मचा हड़कंप; MP में पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को उड़ाने की चेतावनी

यह भी पढ़ें : Swami Avimukteshwaranand Case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामला, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन; राम मंदिर के अलावा यहां भी जाएंगे, BJP-कांग्रेस की बयानबाजी

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार पटेल
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder Black Marketing, Essential Commodities Act, Delhi Police, AATS, Dwarka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com