विज्ञापन

लाइटें टूटीं, नोज गियर क्षतिग्रस्त, कॉकपिट में जोरदार आवाज... मस्कट में रनवे की लाइट से जा भिड़ा एयर इंडिया का विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 15 मई को मस्कट एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे की जांच में कंपनी ओमान ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो के साथ पूरा सहयोग कर रही है. जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी संबंधित अधिकारी जारी करेंगे. 

लाइटें टूटीं, नोज गियर क्षतिग्रस्त, कॉकपिट में जोरदार आवाज... मस्कट में रनवे की लाइट से जा भिड़ा एयर इंडिया का विमान
मस्कट एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त.
  • मस्कट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737-800 विमान रनवे पर गलत दिशा में जाने से हादसे का शिकार हुआ
  • टेकऑफ के दौरान रनवे की एज लाइट्स से टकराकर नोज गियर और हाइड्रोलिक सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा
  • हादसे के बाद यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें वैकल्पिक विमान से कन्नूर भेजा गया

ओमान की राजधानी मस्कट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक बोइंग 737-800 विमान रनवे पर गलत दिशा में जाने की वजह से हादसे का शिकार हो गया.  यह विमान 15 मई की रात मस्कट से कन्नूर जा रहा था. टेकऑफ शुरू करते समय विमान रनवे की एज लाइट्स से टकरा गया, जिससे कई लाइटें टूट गईं और विमान का नोज गियर भी क्षतिग्रस्त हो गया. कॉकपिट में जोरदार आवाज सुनाई देने के बाद पायलटों ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. यह घटना रात करीब 9:10 बजे मस्कट एयरपोर्ट पर हुई.

विमान का हाइड्रोलिक लीकेज और टायर पंक्च

विमान ने रनवे 26L पर टैक्सीवे E7 से एंट्री की थी. घटना में विमान को नुकसान पहुंचा है. विमान का हाइड्रोलिक लीकेज और टायर पंक्चर हो गए. सूत्रों के अनुसार, बाहर की चीजें इंजन में जाने से दोनों इंजन भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. यात्रियों और क्रू को बाद में रनवे पर ही विमान से उतारकर वापस टर्मिनल ले जाया गया. प्रभावित यात्रियों को कन्नूर भेजने के लिए एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान और जरूरतमंद लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की थी. अगले दिन दूसरे बोइंग 737-800 विमान से यात्रियों को कन्नूर भेजा गया, लेकिन उड़ान 13 घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हुई. हादसे के बाद विमान कई दिनों तक मस्कट में ही खड़ा रहा. 

मस्कट एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुआ प्लेन

ओमान की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन सेक्टर ने इस घटना को दुर्घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 15 मई को मस्कट एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे की जांच में कंपनी ओमान ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो के साथ पूरा सहयोग कर रही है. जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी संबंधित अधिकारी जारी करेंगे. 

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Express, Muscat Airport, Air India Flight Damage, Plane Damage On Runway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com