Saint Premanand Maharaj health update: वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत इन दिनों नासाज चल रही है. स्वास्थ्य कारणों के चलते 17 मई से महाराज जी की रात्रि पदयात्रा और भक्तों के साथ होने वाला एकांतिक वार्तालाप बंद कर दिया गया है. भक्त अपने गुरुदेव के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित थे, इसी बीच 25 मई को महाराज जी के ऑफिशियल पेज से एक अहम जानकारी साझा की गई. साथ ही, एकांतवास में रह रहे प्रेमानंद महाराज जी ने खुद एक वीडियो जारी कर अपने करोड़ों भक्तों को एक बेहद भावुक और खास संदेश दिया है. वीडियो में महाराज जी ने भक्तों को ढांढस बंधाते हुए कहा, "मैं मिलूं या न मिलूं, बोलूं या न बोलूं... मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं. आपको मेरी चिंता नहीं करनी है कि हमारा उत्थान कैसे होगा. बिना बोले ही मैं तुम्हारे दिमाग में रहूंगा और तुम वही करोगे जो तुम्हारे गुरुदेव कहेंगे."