विज्ञापन

दोस्तों के साथ महफिल जमा रहा था 21 साल का युवक, 'गलती' से चली गोली ने पहुंचाया अस्पताल

दिल्ली के रोहिणी में एक घर पर चल रही पार्टी के दौरान दोस्त की पिस्तौल से अचानक गोली चलने से 21 साल का युवक घायल हो गया. घटना के बाद घबराए दोस्त मौके से फरार हो गए.

दोस्तों के साथ महफिल जमा रहा था 21 साल का युवक, 'गलती' से चली गोली ने पहुंचाया अस्पताल
Accidental Firing in Delhi
ANI
  • दिल्ली के रोहिणी इलाके में घर पर चल रही पार्टी के दौरान युवक को गलती से पेट में गोली लगी
  • पुलिस ने बताया कि आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है
  • घटना स्थल को पुलिस ने सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू की है और पिस्तौल के लाइसेंस की भी जांच कर रही है

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घर पर चल रही एक पार्टी में युवक को गोली लग गई. पुलिस ने बताया कि पार्टी के दौरान गोली गलती से चली. जिस युवक को गोली लगी वह अपने दोस्तों के साथ ही पार्टी कर रहा था. लेकिन आरोपी दोस्त मौके से फरार हैं. ऐसे में मामला गंभीर हो गया है. वहीं पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने में जुटी है.

घर पर पार्टी कर रहे थे दोस्त

जानकारी के अनुसार, मामला रोहिणी जिले में बेगमपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में जैन नगर का है. कुछ दोस्त साथ में घर पर ही पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक की पिस्तौल से गोली चल गई, जो पीड़ित के पेट में लगी. आनन फानन में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

पुलिस फरार आरोपियों की कर रही तलाश

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना घर पर चल रही एक पार्टी के दौरान हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद उसके साथी वहां से भाग गए. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि फायरिंग गलती से हुई लग रही है. उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच शुरू की है. साथ ही पुलिस फरार साथियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस पिस्तौल से गोली चली उसका लाइसेंस था या नहीं.

इसके अलावा आउटर दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक 60 साल के सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक चार-पहिया वाहन ने उसे दो बार कुचल दिया. पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब  4:03 बजे पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस स्टेशन में इस जानलेवा दुर्घटना के बारे में एक कॉल आई. मौके पर पहुंचने पर, अधिकारियों ने पीड़ित को वहां बेहोशी की हालत में पड़ा पाया. शुरुआती जांच से पता चला कि मृतक स्थानीय टेम्पो स्टैंड पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. पुलिस को घटनास्थल पर टायर फिसलने के निशान मिले, जिसके बाद उन्होंने इलाके के CCTV फुटेज की जांच की. फुटेज से पता चला कि चार-पहिया वाहन ने पीड़ित को दो बार कुचला था.

यह भी पढ़ें: झारखंड में किडनैपिंग और मर्डर की मिस्ट्री दिल्ली में सुलझी, जंगल में मिली थी एक लाश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police News, Delhi Rohini, Delhi Firing, Delhi Firing Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com