विज्ञापन

धमकी भरे ई‑मेल से मचा हड़कंप; MP में पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को उड़ाने की चेतावनी

Bomb Threat News MP Passport Office Post Office: भिंड और जबलपुर में अज्ञात ई‑मेल से डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय उड़ाने की धमकी. पुलिस‑प्रशासन ने सघन तलाशी ली, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

धमकी भरे ई‑मेल से मचा हड़कंप; MP में पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को उड़ाने की चेतावनी
Bomb Threat News: धमकी भरे ई‑मेल के बाद भिंड मुख्य डाकघर में जांच

Bomb Threat News: मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) और जबलपुर (Jabalpur) जिले में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात ई‑मेल के जरिए प्रदेश के सभी पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को उड़ाने की धमकी (Bomb Threat Email) दी गई. यह मेल असिस्टेंट डायरेक्टर, चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय (GPO), भोपाल को भेजा गया था. घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक‑चौबंद कर दिया गया है.

Bomb Threat News: डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी

Bomb Threat News: डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी

धमकी भरे मेल में क्या लिखा था?

ईमेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि दोपहर 12:10 बजे “साइनाइड जहरीली गैस के साथ 6 RDX बम धमाके के लिए तैयार हैं” और राज्य के सभी डाकघरों व पासपोर्ट कार्यालयों को तत्काल खाली कराया जाए. मेल के अंत में सांप्रदायिक और राजनीतिक संदर्भों से जुड़ा लंबा संदेश भी लिखा गया, जिसमें तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए कुछ संगठनों और नेताओं पर आरोप लगाए गए थे.

Bomb Threat News: मेल की काॅपी

Bomb Threat News: मेल की काॅपी

सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप

ईमेल मिलते ही इसकी सूचना तुरंत भिंड प्रशासन को दी गई. इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस-प्रशासन की टीम तत्काल हरकत में आ गई. हनुमान बजरिया स्थित मुख्य डाकघर को संभावित निशाना मानते हुए वहां तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई.

Bomb Threat News: पुलिस अलर्ट पर

Bomb Threat News: पुलिस अलर्ट पर

भारी पुलिस बल तैनात, डाकघर कराया खाली

मौके पर एडीएम लक्ष्मी कांत पांडये, एएसपी संजीव पाठक, डीएसपी दीपक तोमर ,कोतवाली टीआई ब्रजेन्द्र सेंगर  सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे. करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने डाकघर परिसर को चारों तरफ से घेर लिया. सुरक्षा के लिहाज से डाकघर के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों और आम लोगों को तुरंत बाहर निकालकर परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया.

सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वाड बुलाया गया

वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर डाकघर के अंदर सघन तलाशी ली. हर कमरे, काउंटर और परिसर के कोने-कोने की जांच की गई. डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे परिसर की सूंघकर जांच की. इसके अलावा बम डिफ्यूज टीम को मुरैना से बुलाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

जांच में नहीं मिला कोई बम

घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी डाकघर परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला. अधिकारियों ने इसे फिलहाल फर्जी या भ्रामक ईमेल की आशंका जताई है, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा.

जबलपुर में भी अलर्ट

मध्यप्रदेश के पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जबलपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जबलपुर पासपोर्ट कार्यालय में धमकी की सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और सघन जांच शुरू की गई. पासपोर्ट कार्यालय के साथ‑साथ पोस्ट ऑफिस परिसर की भी जांच की जा रही है. एहतियातन कर्मचारियों और आगंतुकों को परिसर से बाहर निकाला गया. फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : सतना कोर्ट को 15 जहरीले बम की धमकी; तमिलनाडु कनेक्शन उजागर, DMK पर निशाना

यह भी पढ़ें : Naxalite Papa Rao Surrender: 17 नक्सलियों के साथ पापा राव ने किया सरेंडर, जानिए पूरी कहानी

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर पुलिस में शिकायत; सिख संगठन का फिल्म निर्माताओं व रणवीर सिंह पर ये आरोप

यह भी पढ़ें : Swami Avimukteshwaranand Case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामला, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com