विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

धुंध के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए, जानें किस रूट पर कितने अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो

दिलशाद गार्डन से रिठाला और एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर शेष चारों रूट पर मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए हैं. अस्थायी तौर पर बदली गई यह व्यवस्था गुरुवार से लागू होगी.

Also Read in
धुंध के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए, जानें किस रूट पर कितने अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के चलते छाई धुंध के कारण प्रभावित हुई परिवहन सेवाओं से बढ़ी परेशानी को देखते हुए मेट्रो ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई है. केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला किया है. पुरी ने दिल्ली में प्रदूषण के कारण छाई धुंध से हो रही परेशानी के मद्देनजर मौजूदा परिस्थिति में मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन का सर्वाधिक उपयुक्त साधन बताते हुए इसके फेरे बढ़ाने को कहा था. मेट्रो प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक 186 फेरों का इजाफा किया गया है. इसके तहत दिलशाद गार्डन से रिठाला और एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर शेष चारों रूट पर मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए हैं. अस्थायी तौर पर बदली गई यह व्यवस्था गुरुवार से लागू होगी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप: लागू हो सकता है ऑड-ईवन फॉर्मूला

इसमें इंद्रलोक से मुंडका लाइन पर फेरों की संख्या में सर्वाधिक 108 की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा कश्मीरी गेट से एस्कॉर्ट मुजेसर लाइन पर 36, द्वारका से नोएडा एवं वैशाली लाइन पर 20 और समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर लाइन पर मेट्रो के 22 फेरे अतिरिक्त लगाये जाएंगे. मेट्रो अभी सभी रूट पर प्रतिदिन कुल 3131 फेरे लगाती है.

VIDEO : जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली
मेट्रो प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्रदूषण की समस्या को देखते हुए बुधवार को भी सभी रूट पर भीड़ के दबाव के मुताबिक मेट्रो ने 80 से 90 अतिरिक्त फेरे लगाए. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Smog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com